किसी को विरासत में मिली राजनीति तो किसी ने बिजनेस के बाद पॉलिटिक्स में किया पदार्पण, प्रदेश के सबसे रईस प्रत्याशियों की कहानी
Chandresh Sharma | Nov 10, 2023, 24:00 IST
किसी को विरासत में मिली राजनीति तो किसी ने बिजनेस के बाद पॉलिटिक्स में किया पदार्पण, प्रदेश के सबसे रईस प्रत्याशियों की कहानी
मध्यप्रदेश में इस मर्तबा ढाई हजार से ज्यादा प्रत्याशियों में से 4 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 200 करोड़ से भी ज्यादा है। वहीं आधा दर्जन प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में तरह-तरह के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा मालदार प्रत्याशियों की चर्चा होना भी लाजमी है। मध्यप्रदेश में इस मर्तबा ढाई हजार से ज्यादा प्रत्याशियों में से 4 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 200 करोड़ से भी ज्यादा है। वहीं आधा दर्जन प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा है। नाम निर्देशन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे के अनुसार मध्यप्रदेश के सबसे रईस प्रत्याशी चैतन्य काश्यप हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 296 करोड़ रूपए बताई है। उसके बाद पूर्व मंत्री संजय पाठक का नाम आता है। पाठक ने हलफनामे में अपनी मिल्कियत 242 करोड़ रुपए बताई है। वहीं तेंदूखेड़ा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा और इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपनी संपत्ति 200 करोड़ से ज्यादा बताई है।
चैतन्य काश्यप की हैं दो फैक्ट्रियां
रतलाम से प्रत्याशी चैतन्य काश्यप ने 80 के दशक में अपने पुश्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाया और काश्यप स्वीटनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना की। कंपनी की दो फैक्ट्रियां हैं एक धार में तो दूसरी गुजरात के वापी में। उनकी कंपनी लिक्विड ग्लूकोज, डेक्सटरोज, कॉर्न स्टार्च और कॉन सीरप जैसे उत्पाद तैयार करती है। चैतन्य ने अपनी संपत्ति 296 करोड़ बताई है जिसे उन्होंने व्यवसाय, रेंट, डिविडेंड और ब्याज से अर्जित होना बताया है।
संजय पाठक को विरासत में मिली राजनीति
पूर्व मंत्री संजय पाठक सबसे रईस उम्मीदवारों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। संजय ने हलफनामे में अपनी संपत्ति 242 करोड़ से ज्यादा बताई है। हालांकि इसमें उनकी पत्नी भी हिस्सेदार हैं। संजय के पिता सत्येंद्र पाठक कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। संजय पाठक आयरन, बॉक्साइड और कोयले की खदानें लीज पर लिए हुए हैं। विदेश में भी उनकी कोल माइन्स है। इसके अलावा हेरिटेज होटल की चेन भी उनके नाम है। संजय पाठक के पास निजी हेलिकॉप्टर भी है।
तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा
तेंदूखेड़ा से विधायक संजय शर्मा का पैतृक गांव बोहानी है, इलाके में शुगर मिल, कृषि के अलावा उनके कई व्यापार भी हैं। शर्मा ने हलफनामे में अपनी संपत्ति 230 करोड़ के करीब बताई है।
यूपी से आया था संजय शुक्ला का परिवार
इंदौर एक से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनका परिवार रोजगार के सिलसिले में इंदौर आया था। इनका ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। राजनीति में संजय शुक्ला और उनके भाई राजेंद्र दोनों ने किस्मत आजमाई, लेकिन संजय शुक्ला इसमें सफल हुए। संजय ने हलफनामे में अपनी संपत्ति 217 करोड़ रुपए बताई है। उन्होंने खुदको क्रेन और ट्रॉला जैसे 75 वाहनों का मालिक बताया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari