MP में 22.36 लाख से ज्यादा युवा पहली बार वोट डालेंगे!

Ruchi Verma | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
MP में 22.36 लाख से ज्यादा युवा पहली बार वोट डालेंगे!
MP में 22.36 लाख से ज्यादा युवा पहली बार वोट डालेंगे!

पुरूष मतदाता 2,88,25,607, महिला मतदाता 2.72.33,945 एवं थर्ड जेण्डर 1373 हैं

BHOPAL: भोपाल स्थित निर्वाचन सदन में बुधवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने नवंबर के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची पुननिरीक्षण के आंकड़े जारी किये। सूची के अनुसार मध्‍य प्रदेश में 5 करोड़ 61 लाख 35 हज़ार 229 कुल वोटर्स और 64 हज़ार 523 मतदान केंद्र हैं।

राज्य में 5 करोड़ 61 लाख 35 हज़ार 229 वोटर्स, बढ़ी महिला वोटर्स की संख्या

आंकड़ों के अनुसार सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख से अध‍िक (5,60,60,925) है। जिसमें पुरूष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हज़ार 607 और महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हज़ार 945 हैं। तो वहीँ थर्ड जेण्डर मतदातों की संख्या 1 हज़ार 3 सौ 73 है। जारी आंकड़ों में सर्विस मतदाता की कुल संख्या 75 हज़ार 304 है, जिसमे 73 हज़ार 020 पुरूष एवं 2 हज़ार 284 महिला मतदाता हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 लाख 35 हज़ार 229 कुल वोटर्स अंतिम प्रकाशन अनुसार दर्ज हैं।

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पांच लाख से ऊपर

वोटर्स में 6 लाख 53 हज़ार 640 सीनियर मतदाता हैं, तो वहीँ 5 लाख 5 हज़ार 146 दिव्यांग और 99 अप्रवासी भारतीय मतदाता हैं ।

7 लाख से अधिक के नाम हटाए गए

2 अगस्त के बाद मतदाता सूची में 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, 7 लाख 50 हजार 175 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 15 लाख एक हजार 146 मतदाताओं के नाम, पता आदि विवरण में संशोधन किया गया है।

आयुवार सामान्य मतदाताओं का वर्गीकरण निम्नानुसार है

अनुपम राजन द्वारा दी जानकारी के अनुसार 18 से 19 वर्ष आयु समूह के मतदाता 22 लाख 36 हजार 564 है। जबकि, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 640 है। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 5 हजार 124 और अप्रवासी मतदाता 99 है।

नॉमिनेशन की तारीख के 10 दिन पहले तक नए नाम जोड़े जा सकते हैं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि नाम जोड़ने के आवेदन नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक लिए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के बाद मतदाता सूची से नाम हटाने के आवेदन पर कार्रवाई नहीं होगी।

आयु वर्ग/ मतदाताओं की संख्या

18-19: 22,36,564

20-29: 1,41,76.780

30-39: 1,45,03,508

40-49: 1,06,87,673

50-59: 74,85,436

60-69: 43,45,064

70-79: 19,72,260

80+: 6,53,640

कुल: 5,60,60,925

बाघाघाट के सोनेवानी केंद्र में सबसे कम 42 मतदाता

मतदाताओं से जुड़ी राज्य की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी कुछ इस तरह है :

• जिला बालाघाट के 111 - बालाघाट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 53- सोनेवानी (वनग्राम) में सबसे कम 42 मतदाता है।

• विधान सभा निर्वाचन 2018 में जिला रतलाम के 221- सैलाना विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 89.13 प्रतिशत वोटर टर्न आउट है।

• विधान सभा निर्वाचन 2018 में जिला अलीराजपुर के 192 जोबट विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम 52.84 प्रतिशत वोटर टर्न आउट है।

• जिला सिवनी के 117 -लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान केन्द्र 407 हैं।

• जिला इंदौर के 206-इंदौर-3 विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान केन्द्र 193 हैं।

Tags:
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
  • MP Elections 2023
  • TOTAL VOTERS IN MADHYA PRADESH
  • दिव्यांग मतदाता
  • मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच