MP : दो दिन बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
Marut raj | Apr 10, 2024, 23:48 IST
There may be rain and hail in these districts of Madhya Pradesh today and tomorrow द सूत्र
पिछले तीन दिन से मध्य प्रदेश में बारिश-ओले का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
Rain forecast in Madhya Pradesh
भोपाल. पिछले तीन दिन से मध्य प्रदेश में बारिश-ओले का दौर जारी है। बुधवार को भी भोपाल, उज्जैन समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल, शाजापुर में ओले भी गिरे। सीहोर, विदिशा, रायसेन में पानी गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। आगर, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सिवनी में मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। ओले गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं।
गुरुवार, 11 अप्रैल
नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार, खरगोन, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल में यलो अलर्ट है। यहां भी बारिश-ओले का अनुमान है।
शुक्रवार, 12 अप्रैल
शिवपुरी, दतिया, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी को छोड़कर सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
बदला मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया। मुख्यमंत्री बुधवार को परासिया के चांदामेटा से अमरवाड़ा के अहीरवारा में सभा लेने वाले थे। चांदामेटा में रोड शो के बीच ही बारिश शुरू हो गई। अहीरवारा में बने हेलिपैड पर भी पानी भर गया था। सभा निरस्त कर दी गई।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari