कांग्रेस सरकार गिरी तब भी ऑफर था, मैं उमंग सिंघार हूं सिंधिया नहीं जो बीजेपी में जाऊंगा, अक्षय फुस्सी बम

Pratibha ranaa | Published:
Share
पल
पल




पार्टी को छोड़कर बीजेपी मे जाने वालों के लिए सिंघार ने कहा कि जो डर गया वह बीजेपी में गया, भाग गया। कुछ लोग पद और सत्ता के लालच में चले गए। लेकिन कांग्रेस का एक वोट बैंक मौजूद है। अभी भी 40 फीसदी वोट कांग्रेस को मिलते हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. बीजेपी में जाने की चल रही अफवाहों को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ( Umang Singhar) ने बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से सीधी बात की। उन्होंने कहा कि यह सारी अफवाहें बीजेपी की आईटी सेल उड़ा रही है। मैं पार्टी के साथ ही खड़ा हूं। उन्होंने अक्षय बम को लेकर कहा अरे फुस्सी बम है, कहां दिमाग लगा रहे हो।

मैं सिंधिया नहीं हूं


इस दौरान सिंघार ने कांग्रेस से बीजेपी में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) को लेकर ताना मारा। इनके मार्च 2020 में बीजेपी में जाने के चलते कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी और बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई थी। सिंघार ने कहा कि कई बार ऑफर आते हैं, जब सरकार जा रही थी तब भी आए, लेकिन मैं प्रलोभन में नहीं आया। उमंग सिंघार… उमंग सिंघार है…कोई सिंधिया नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...मोदी ने लिखी शिवराज को चिट्ठी, जिस कारण परेशान लग रही BJP वही काम सौंपकर जताया मामा की काबिलियत पर भरोसा

डरने वाले बीजेपी में गए या लालच में


पार्टी को छोड़कर बीजेपी मे जाने वालों के लिए सिंघार ने कहा कि जो डर गया वह बीजेपी में गया, भाग गया। कुछ लोग पद और सत्ता के लालच में चले गए। लेकिन कांग्रेस का एक वोट बैंक मौजूद है। अभी भी 40 फीसदी वोट कांग्रेस को मिलते हैं। अब इंदौर में आगे क्या होगा? इस पर उन्होंने कहा कि अब यह इंदौर की जनता को तय करना है, हमारा प्रत्याशी तो अब इंदौर में है नहीं, इसलिए हमने अपने मतदाताओं को नोटा में वोट डालने की अपील की है।

क्या चली थी मंगलवार को खबरें


सोशल मीडिया पर मंगलवार दोपहर में खबरें चली कि इंदौर से लगी हुई लोकसभा सीट के नेता जो दिग्विजय सिंह के धुर विरोधी है उन्होंने इंदौर में एक फाइव स्टार होटल में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर ली है और शाम तक बीजेपी में जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भाेपाल की ज्ञान गंगा एकेडमी में हुआ ये पाप, 8 साल की मासूम से रेप, दाल-चावल में खिलाया था नशीला पदार्थ

इसके बाद मंगलवार शाम को सिंघार ने जारी किया खंडन


इसके बाद उमंग सिंघार ने खंडन जारी किया और साथ ही धार में कांग्रेस के प्रत्याशी राधेश्याम मुवैल के साथ प्रचार करते हुए वीडियो अपलोड किया। साथ कही कहा कि कितने भी केस लगा दो उमंग डरने वाला आदमी नहीं है। पार्टी के साथ ईमानदारी के साथ खड़ा रहा हू, लड़ता हूं और लड़ता रहूंगा। अभी गर्मी ज्यादा बढ़ गई है, बीजेपी वालों का दिमाग सटकने लगा है। चुनाव का भी तापमान बढ़ गया है। दो चरणों में जो चुनाव हुए, इसमें बीजेपी डाउन हो रही है। मैंने सिद्दातों की लड़ाई लड़ी है और लड़ता रहूंगा। अफवाह उड़ाने वालों के लिए यही कहूंगा- दिल के बहलाने के लिए ये ख्याल अच्छा है।

Tags:
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Umang Singhar
  • उमंग सिंघार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर