कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच चले जूते-चप्पल, जानें क्यों हुई दोनों नेताओं में जूतमपेजार

Jitendra Shrivastava | Jan 19, 2024, 22:44 IST
Share
कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच चले जूते-चप्पल, जानें क्यों हुई दोनों नेताओं में जूतमपेजार
कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच चले जूते-चप्पल, जानें क्यों हुई दोनों नेताओं में जूतमपेजार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम में बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेताओं में मंच पर तीखी बहस हो गई।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम में बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेताओं में मंच पर तीखी बहस हो गई। यह हंगामा इतना बढ़ गया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष ने बीजेपी जिला अध्यक्ष को मारने के लिए अपनी जूती फेंक दी, वहां मौजूद पुलिस और लोगों ने बीच बचाव किया। यह पूरा विवाद कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में हुआ।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का था कार्यक्रम

दरअसल पूरा मामला यह है कि आज छिन्दवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झूरे में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, कांग्रेस से विधायक सोहनलाल वाल्मीक और परासिया जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी सहित बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता के साथ लोगों भी मौजूद थे।

कांग्रेस की नाकामी के बारे में बोलने से नाराज हुए

कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और जब कार्यक्रम को सम्बोधित करने के लिए बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू का नाम पुकारा गया, उसके बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष ने मंच से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं और कांग्रेस की नाकामी के बारे में बोलना शुरू कर दिया। मंच पर बैठे कांग्रेस के विधायक सोहनलाल वाल्मीकि इससे नाराज हो गए। दोनों की मंच पर तीखी बहस होने लगी

तीखी बहस के बाद चलने लगे जूते-चप्पल

देखते ही देखते जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा आम्रवंशी इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने मंच पर खड़े बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को मारने के लिए उन पर जूता फेक दिया। वहां मौजूद पुलिस ओर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया, लेकिन बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू अपने समर्थकों के साथ शिवपुरी थाना पहुचे और विधायक सोहनलाल वाल्मीकि, जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग करने लगे। थाने पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पक्षों के तमाम नेता मौजूद हैं बीजेपी नेताओं ने कांग्रेसी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • BJP
  • बीजेपी
  • Kamal Nath's bastion Chhindwara
  • shoes and slippers between the leaders
  • shoes and slippers between the leaders of both the parties
  • कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा
  • नेताओं के बीच चले जूते-चप्पल
  • दोनों पार्टी के नेताओं में जूतमपेजार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा