मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजे के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, जानें क्या है नया आदेश

Vikram Jain | Nov 29, 2023, 24:00 IST
Share
मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजे के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, जानें क्या है नया आदेश
मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजे के दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, जानें क्या है नया आदेश

एमपी में मतगणना वाले दिन यानी 3 दिसंबर को शराब नहीं बिकेंगी। इस दिन शुष्क दिवस रहेगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद है। जिसके नतीजे रविवार 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। मतगणना वाले दिन यानी 3 दिसंबर को प्रदेश में शराब नहीं बिकेंगी। यानी इस दिन एमपी में शुष्क दिवस ( ड्राई डे) रहेगा। इसके लिए जिलावार आदेश जारी हो गए हैं। आदेश के अनुसार रविवार को 24 घंटे शराब दुकानें पूर्णत: बंद रखी जाएंगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार यह निर्णय लिया गया है।

कब से कब तक रहेगा बैन

रविवार को प्रदेश में मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए शराब बिक्री पर रोक लगाई गई है। सभी विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसी के चलते 2 नवंबर की रात 11:30 बजे से मदिरा की सभी दुकानें बंद कर दी जाएगी। उसके बाद 3 दिसंबर को यह दुकान पूरी तरह बंद रहेंगी। प्रदेश की सभी दुकानों को इस दौरान बंद रखा जाएगा जो 4 दिसंबर को तय समय सुबह 8 बजे खुलेंगी। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश देते हुए आदेश जारी करने को कहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

आदेश का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल में वोटों की गिनती वाले दिन 3 दिसंबर को पूरे दिन शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक भोपाल जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की 87 शराब दुकानों पर शराब के क्रय-विक्रय और भंडारण आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही कलेक्टर ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

शराब के क्रय-विक्रय और भंडारण पर प्रतिबंध

आदेश के मुताबिक जिले की परिसीमा में स्थित एवं संचालित सभी शराब दुकानों, सिविलियन क्लब, सैनिक थोक कैंटीन, फुटकर कैंटीन, वाइन विक्रय के लिए स्वीकृत रिटेल आउटलेट एवं अन्य लाइसेंस केंद्र, जिंसी चौराहा स्थित देशी शराब भंडारागार और गांधीनगर स्थित विदेशी शराब भंडारागार से शराब के आयात, निर्यात, परिवहन, क्रय, विक्रय एवं प्रदाय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • MP Assembly elections
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • Dry Day in MP on 3rd December
  • Liquor will not be sold on the day of counting
  • State Election Commission's instructions
  • एमपी में 3 दिसंबर को ड्राई डे
  • मतगणना वाले दिन शराब नहीं बिकेंगी
  • राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा