एमपी में प्रियंका गांधी की 30 से ज्यादा सभाएं-रैली होंगी, युवा वोटर्स को सांधने कन्हैया कुमार और सचिन पायलट भी स्टार प्रचारकों में शामिल

BP Shrivastava | Sept 14, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी में प्रियंका गांधी की 30 से ज्यादा सभाएं-रैली होंगी, युवा वोटर्स को सांधने कन्हैया कुमार और सचिन पायलट भी स्टार प्रचारकों में शामिल
एमपी में प्रियंका गांधी की 30 से ज्यादा सभाएं-रैली होंगी, युवा वोटर्स को सांधने कन्हैया कुमार और सचिन पायलट भी स्टार प्रचारकों में शामिल

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसके लिए स्टार प्रचारकों की ज्यादा से ज्यादा सभाएं कराने की प्लानिंग हो रही है। इस फेहरिस्त में प्रियंका गांधी की मध्यप्रदेश में 30 ये ज्यादा सभाएं कराई जाएंगी।

BHOPAL. विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसके लिए स्टार प्रचारकों की ज्यादा से ज्यादा सभाएं कराने की प्लानिंग हो रही है। इस फेहरिस्त में प्रियंका गांधी की मध्यप्रदेश में 30 ये ज्यादा सभाएं कराई जाएंगी। इसके अलावा युवा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कन्हैया कुमार और सचिन पायलट की संभाएं भी आयोजित होंगी। स्टार प्रचारकों में शशि थरूर का नाम भी शीर्ष नेताओं में शामिल किया जाएगा। सूत्र बताते हैं प्रियंका की सभाओं का शुरुआती फोकस मालवा निमाड़ पर ज्यादा रहेगा। प्रचार अभियान के पहले चरण में ही वे राजगढ़, सरदारपुर और इंदौर में चुनावी सभाएं लेंगीं।

यहां बता दें, 5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की सभा धार जिले के मोहनखेड़ा में होना तय है। वे यहां बड़ी रैली कर आदिवासी वोटर्स को साधेंगी। यह प्रियंका का मप्र का तीसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 12 जून को जबलपुर और 21 जुलाई को ग्वालियर में जनसभा कर चुकीं हैं।

युवा वोटर्स पर ज्यादा फोकस

कांग्रेस इस बार मध्य प्रदेश के युवा मतदाताओं पर ज्यादा फोकस करना चाहती है। इसलिए इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर जैसे शहरी क्षेत्रों में प्रियंका गांधी के अलावा शशि थरुर, सचिन पायलट की सभाएं भी कराई जा सकती हैं। इसके अलावा कन्हैया कुमार, अभिनेता राज बब्बर, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, नगमा की सभाएं भी मध्य प्रदेश में होंगी।

शुक्रवार की बैठक में होगी सभाओं की तारीख तय

इंदौर में प्रियंका की सभा को लेकर शुक्रवार,15 सितंबर को भोपाल में बैठक होना है। उसमें सभा की तिथि तय होगी। इंदौर में सभा के अलावा प्रियंका का रोड शो भी होगा। रोड शो पश्चिम क्षेत्र में होगा। इसके अलावा राहुल गांधी की सभा निमाड़ क्षेत्र में हो सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने निमाड़ में ज्यादा सीटें जीती थीं और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाने के कारण मतदाता कांग्रेस से खुश थे। इस बार कांग्रेस विधायकों के साथ एंटी इंकमबैंसी फेक्टर ना हो, इसलिए राहुल गांधी के निमाड़ में दौरे ज्यादा होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में भी निमाड़ के आठ से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र राहुल ने कवर किए थे।

Tags:
  • Bhopal News
  • Sachin Pilot
  • सचिन पायलट
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल समाचार
  • Priyanka Gandhi's meetings in MP
  • Kanhaiya Kumar
  • प्रियंका गांधी की एमपी में सभाएं
  • कन्हैया कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं