देश में 1 अक्टूबर से होने जा रहे ये 7 बड़े बदलाव, इनका आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

BP Shrivastava | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
देश में 1 अक्टूबर से होने जा रहे ये 7 बड़े बदलाव, इनका आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
देश में 1 अक्टूबर से होने जा रहे ये 7 बड़े बदलाव, इनका आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

एक अक्टूबर से देश में 7 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इसमें दो हजार रुपए के नोट से लेकर एलपीजी सिलेंडर के भाव तक कई बदलाव शामिल हैं।

BHOPAL. बदलाव का दौर चल रहा है और हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन महसूस ना के बराबर होता है, पर एक अक्टूबर 2023 से कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं। आपको इन बदलावों के बारे में बताने का मकसद सिर्फ यही है कि आप इनकी जानकारी के बाद सितंबर के शेष तीन दिनों में खुद को इन बदलावों के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए तैयार हो जाएं। यहां हम आपको एक अक्टूबर से होने वाले 7 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

दो हजार का नोटनहीं चलेगा

एक अक्टूबर से दो हजार रुपए का नोट नहीं चलेगा। अगर आपके पास भी दो हजार रुपए का नोट बचा है और आपने इसे नहीं बदला है तो इसे 30 सितंबर तक हर हाल में बदल लें। 30 सितंबर 2023 को दो हजार रुपए के नोट को बदलने का अंतिम दिन है। यानी अभी आपके पास तीन तीन हैं।

सीएनजी-पीएनजी की कीमत

एलपीजी के दाम के साथ ही सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी तेल कंपनियां हर महीने बदलाव करती हैं। हर महीने की पहली तारीख को एयर फ्यूल (ATF) के दाम में भी बदलाव होता है। संभावना है कि इस बार भी पहली तारीख को इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है।

एलपीजी सिलेंडर के दाम

देश में ऑयल एंड गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक अक्टूबर को इनमें बदलाव हो सकता है।

विदेश जाना महंगा पड़ेगा

अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो एक अक्टूबर से यह महंगा होने जा रहा है। 1 अक्टूबर से 7 लाख रुपए से ज्यादा टूर पैकेज के लिए 5 फीसदी टीसीएस ( सार्सेज ऑफ टैक्स कलेक्शन) देना होगा। वहीं 7 लाख रुपए से ज्यादा के टूर पैकेज के लिए 20 फीसदी टीसीएस देना होगा।

बचत योजनाओं को कराएं लिंक

30 सितंबर तक पीपीएफ, पोस्ट ऑफिस और सुकन्या समृद्धि योजना को आधार से लिंक कराना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर एक अक्टूबर से आपका खाता फ्रीज हो जाएगा। इसमें आप इसके बाद कोई ट्रांजेक्शन या निवेश नहीं कर पाएंगे।

नॉमिनेशन कराना जरूरी

सेबी ने ट्रेडिंग अकाउंट, डीमैट खाते और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए 30 सितंबर तक नॉमिनेशन कराना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने वालों का खाता एक अक्टूबर को फ्रीज कर दिया जाएगा। ऐसे में 30 सितंबर तक नॉमिनेशन कराना जरूरी है।

ये सर्टिफिकेट अनिवार्य

एक अक्टूबर से सरकारी काम के नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी नौकरी में आवेदन, आधार रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन आदि कई कामों के लिए सर्टिफिकेट का होना जरूरी हो जाएग।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • 7 big changes happening from October 1
  • Rs 2000 note will not work
  • LPG cylinder price
  • CNG-PNG price
  • 1 अक्टूबर से हो रहे 7 बड़े बदलाव
  • दो हजार का नोट नहीं चलेगा
  • एलपीजी सिलेंडर के दाम
  • सीएनजी-पीएनजी की कीमत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा