ये नेता हैं बस टिकट के साथी, फिर चाहे फूल हो ,पंजा हो या मिले हाथी, इनका बस एक सियासी मंत्र हम भी खेलेंगे नहीं तो खेल बिगाड़ेंगे

Chandresh Sharma | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
ये नेता हैं बस टिकट के साथी, फिर चाहे फूल हो ,पंजा हो या मिले हाथी, इनका बस एक सियासी मंत्र हम भी खेलेंगे नहीं तो खेल बिगाड़ेंगे
ये नेता हैं बस टिकट के साथी, फिर चाहे फूल हो ,पंजा हो या मिले हाथी, इनका बस एक सियासी मंत्र हम भी खेलेंगे नहीं तो खेल बिगाड़ेंगे

चुनाव का मौसम आते ही राजनीति में आयाराम गयाराम यानी दलबदल का सिलसिला अचानक उफान पर आ जाता है। मध्यप्रदेश में भी कुछ इसी तरह की सियासत देखने को मिली।

अरुण तिवारी, BHOPAL. चुनाव का मौसम आते ही राजनीति में आयाराम-गयाराम यानी दलबदल का सिलसिला अचानक उफान पर आ जाता है। मध्यप्रदेश में भी कुछ इसी तरह की सियासत देखने को मिली। यहां पर दर्जनों नेताओं ने अपनी पार्टी को अलविदा कह दूसरी पार्टी की शरण ले ली। इस बार प्रदेश में जो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं उन्होंने दलबदल की परंपरा को शिखर पर पहुंचा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों से चुनाव लड़ रहे इन उम्मीदवारों में कोई पांच बार तो कोई चार बार दल बदल चुका है। यानी टिकट के लिए इनको किसी चुनाव चिन्ह से परहेज नहीं है। इन आयाराम-गयाराम का बस एक ही सिद्धांत है कि हम भी खेलेंगे नहीं तो खेल बिगाड़ेंगे। आइए आपको आयाराम-गयाराम की सियासत की पूरी तस्वीर दिखाते हैं।

- रसाल सिंह : रसाल सिंह प्रदेश की राजनीति के एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने पांच बार दल बदला है। चार बार ये विधायक भी रह चुके हैं। रसाल सिंह टिकट के लिए दल बदलने में देर नहीं लगाते। इन्होंने हाथी से लेकर साइकिल तक की सवारी की। इन्होंने अपनी राजनीति जनसंघ से शुरु की। इसके बाद बीजेपी में आए, बीजेपी से जनता दल फिर समाजवादी पार्टी फिर भारतीय जनशक्ति पार्टी और अब लहार से बसपा के उम्मीदवार हैं।

rasal singh.jpg
rasal singh.jpg


- फूलसिंह बरैया – फूल सिंह बरैया का सियासी इतिहास भी कुछ इसी तरह का रहा है। पूर्व विधायक बरैया ने भी दलबदल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पहले बसपा से चुनाव लड़ा और विधायक बने। बसपा के बाद समता समाज पार्टी में आ गए। इसके बाद कुछ दिन बीजेपी की भी संगत में रहे। इसके बाद इन्होंने अपनी पार्टी बहुजन संघर्ष दल बना ली। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बार वे भांडेर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

foolsingh.jpg
foolsingh.jpg


- ऐदल सिंह कंसाना – कंसाना ने सबसे पहले कांग्रेस की राजनीति की। कांग्रेस के बाद से बसपा में चले गए। बसपा के बाद कंसाना फिर हाथ के साथ आ गए। 2018 में चुनाव जीते लेकिन कमलनाथ सरकार में मंत्रीपद नहीं मिला। नाराज होकर बीजेपी में शामिल हो गए और उपचुनाव हार गए। अब वे बीजेपी की टिकट पर सुमावली से उम्मीदवार हैं।

edal singh.jpg
edal singh.jpg


- अजब सिंह कुशवाह – अजब सिंह कुशवाह भी दलबदल के माहिर खिलाड़ी हैं। बसपा से वे चुनाव लड़ते रहे हैं। बसपा के बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए लेकिन पिछला चुनाव हार गए। बीजेपी के बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए और उपचुनाव जीतकर विधायक बन गए। इस बार उनका टिकट कटा वे दोबारा हाथी की सवारी के लिए तैयार हैं।

ajab singh.jpg
ajab singh.jpg


- नारायण त्रिपाठी - नारायण त्रिपाठी की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। उन्होंने अपनी सियासत समाजवादी पार्टी से शुरु की। इसके बाद कांग्रेस में आ गए। कांग्रेस से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीते भी। फिर कांग्रेस में शामिल हुए और इसके बाद बीजेपी के पाले में आ गए। वर्तमान में वे बीजेपी विधायक हैं लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। तो उन्होंने अपनी पार्टी विंध्य विकास पार्टी से मैहर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

narayan.jpg
narayan.jpg


- मुन्नालाल गोयल – गोयल ने पहले हाथी की सवारी की लेकिन चुनावी राजनीति में सफल न हो सके। फिर कांग्रेस से चुनाव लड़े और अंतत: 2018 में जीत हासिल कर विधायक बन गए। लेकिन वे सिर्फ दो साल ही विधायक रह पाए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए और उपचुनाव हार गए। इस बार उनको बीजेपी ने टिकट नहीं दिया। नाराज गोयल अब चुनाव में निर्दलीय या अन्य दल से ताल ठोंकने की तैयारी कर रहे हैं।

munnalal.jpg
munnalal.jpg


- राजेश शुक्ला – बिजावर के विधायक राजेश शुक्ला ने साइकिल की सवारी से विधानसभा तक का रास्ता तय किया। इससे पहले वे कांग्रेस में थे लेकिन 2018 में कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। नाराज हो कर उन्होंने साइकिल की सवारी कर ली। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए। वे बिजावर से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

rajesh_shukla_bsp_mla_1567710200_749x421.jpeg
rajesh_shukla_bsp_mla_1567710200_749x421.jpeg


- प्रदीप जायसवाल - प्रदीप जायसवाल कभी कांग्रेस के नेता माने जाते थे। पिछली बार कांग्रेस ने वारासिवनी से उनकी जगह सीएम के साले संजय मसानी को टिकट दे दिया। प्रदीप जायसवाल निर्दलीय खड़े हो गए और चुनाव भी जीत गए। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। इसके बाद बीजेपी सरकार आई तो उसमें खनिज निगम के अध्यक्ष बन गए। आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए और वारासिवनी से उम्मीदवार बन गए।

pradeep.jpg
pradeep.jpg


- रविंद्र सिंह तोमर – रविंद्र सिंह तोमर इस बार कांग्रेस से दिमनी का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह तोमर से हे। रविंद्र बसपा से बीजेपी में गए और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। दिमनी का उपचुनाव लड़ वे विधायक बन गए। अब फिर चुनाव मैदान में हैं।

ravindar.jpg
ravindar.jpg


- अभय मिश्रा – अभय मिश्रा की कहानी कुछ अलग तरह की है। दल इन्होंने दो ही बदले लेकिन बार-बार बदले। बीजेपी से विधायक बने। फिर इनकी पत्नी नीलम मिश्रा विधायक बनी। इसके बाद इन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। 2018 में राजेंद्र शुक्ला से चुनाव हार गए। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली। लेकिन उसमें ज्यादा दिन नहीं रहे। कुछ दिन बाद फिर कांग्रेस में आ गए। वे सेमरिया से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

abhay mishra.jpg
abhay mishra.jpg


Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • Politics of Ayaram-Gayaram
  • account of turncoats
  • the list is quite long
  • आयाराम-गयाराम की सियासत
  • दलबदलुओं का लेखा-जोखा
  • काफी लम्बी है फेहरिस्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं