Top News : खबरें आपके काम की
Sourabh Bhatnagar | Apr 10, 2025, 08:44 IST
THESOOTR
नमस्कार, ट्रंप ने 90 दिनों के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक लगा दी है, तो वहीं चीन पर बढ़ाकर 125% कर दिया। इसके अलावा मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है। इस खबर के साथ ही जानिए देश-दुनिया से जुड़ी अन्य खबरें...
ट्रंप ने 90 दिनों के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ रोका, चीन पर बढ़ाकर 125% किया
डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिन के टैरिफ विराम की घोषणा की, चीन पर बढ़ाकर 125% किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सभी देशों पर लागू रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ को 90 दिनों के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस कदम के पीछे देशों के साथ व्यापार संबंधों पर नई बातचीत की आवश्यकता को बताया। हालांकि, उन्होंने चीन को इस छूट से बाहर रखा है और चीन पर पहले से लगाए गए 104% टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया है। यह कदम चीन द्वारा लगाए गए 84% के जवाबी टैरिफ के बाद उठाया गया है।
अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ युद्ध में, अमेरिका ने पहले चीन पर 104% टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में चीन ने अमेरिकी सामानों पर 84% टैरिफ लागू किया था। यह नया टैरिफ आज से प्रभावी हो गया है। चीन ने पहले अमेरिकी वस्त्रों पर 34% टैरिफ लगाया था, बाद में इसे बढ़ाकर 50% कर दिया था।
गुजरात की लगातार चौथी जीत, RR को 58 रन से हराया, आज बेंगलुरु और दिल्ली भिड़ेंगे
IPL 2025: जारी सीजन में गुजरात टाइटंस की लगातार चौथी जीत, राजस्थान राॅयल्स को 58 रनों से हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी
गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का चयन किया। गुजरात ने 6 विकेट खोकर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम केवल 159 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार 82 रन की पारी खेली, जबकि जोस बटलर और शाहरुख खान ने 36-36 रन बनाए।
IPL 2025 का 24वां मैच आज बेंगलुरु और दिल्ली के बीच शाम 7.30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
MP के 17 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee News Hindi
मध्य प्रदेश के अधिकांश शहर इस समय तेज गर्म हवाओं से परेशान हैं, जिसमें राजधानी भोपाल के साथ-साथ कई छोटे और बड़े शहर शामिल हैं। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में लोगों को हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में ओलों के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर लू भी चली। छिंदवाड़ा में 13 मिलीमीटर और मलाजखंड में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
प्रदेश के दमोह, धार, रतलाम, सागर, टीकमगढ़ और गुना जैसे जिलों में लू का सामना करना पड़ा। वहीं, सागर, गुना, धार, इंदौर, खंडवा, रीवा, ग्वालियर, नर्मदापुरम और बैतूल जैसे जिलों में रात का तापमान भी अत्यधिक बढ़ गया है। बुधवार को छिंदवाड़ा और अन्य जिलों में तेज बारिश हुई। नर्मदा पुरम और जबलपुर डिवीजन के जिलों में भी बारिश की सूचना है, जबकि अन्य क्षेत्रों का मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के 17 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
भारत लाया जा रहा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा
भारत आएगा 26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की अर्जी हुई खारिज - India to get Mumabi terror attack accused tahawwur ...
2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा गुरुवार (10 अप्रैल) को भारत पहुंचेंगे। बुधवार (9 अप्रैल) को अमेरिका से एक विशेष विमान रवाना हुआ, जिसमें राणा को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी गई। विमान दोपहर तक दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। भारत पहुंचने के बाद राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसकी कस्टडी की मांग करेगी। राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, और उसकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने घटाया रेपो रेट, EMI में आएगी गिरावट
गुजरात में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन संपन्न, राहुल गांधी ने वक्फ बिल को संविधान पर हमला बताया
ट्रम्प का दवाओं पर टैरिफ लगाने का ऐलान, भारत की फार्मा कंपनियों को हो सकता है नुकसान
बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ कानून, हिंसा के बीच ममता बनर्जी का ऐलान
ट्रम्प के टैरिफ पर एस जयशंकर का बयान, असर का आकलन फिलहाल नहीं, हमारा फोकस ट्रेड डील पर
मोदी कैबिनेट का फैसलाः तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 1332 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट मंजूर
गुरमीत राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सिरसा डेरे में पहुंचे
thesootr links
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava