Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Apr 10, 2025, 21:00 IST
Share
thesootr top-news 10 april
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, ओलंपिक 2028 में एक बार फिर क्रिकेट का जलवा देखने को मिलेगा। 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हुई है। इस खबर के साथ ही जानिए देश-दुनिया से जुड़ी अन्य खबरें...

ओलंपिक 2028 : 128 साल बाद हुई क्रिकेट की वापसी, जानें कितनी होंगी टीमें, क्या होगा फार्मेट

क्रिकेट को आखिरकार 128 साल बाद ओलंपिक में एंट्री मिल गई है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के 141वें सत्र में यह घोषणा की गई कि 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। 1900 में आखिरी बार क्रिकेट को ओलंपिक में स्थान मिला था, और अब यह खेल फिर से ओलंपिक में स्थान पाने जा रहा है। इस बदलाव के बाद, क्रिकेट की दुनिया में हलचल मच गई है। जानें क्रिकेट के ओलंपिक में एंट्री से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे फॉर्मेट, टीमों की संख्या, क्वालिफिकेशन प्रक्रिया... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुंबई आतंकी हमले का दोषी तहव्वुर राणा भारत लाया गया, NIA ने किया गिरफ्तार

2008 मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान में भारत लाया गया। अमेरिकी गल्फस्ट्रीम G550 विमान बुधवार को दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हेडक्वार्टर ले जाया गया, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। 2009 में अमेरिकी FBI द्वारा गिरफ्तार किए गए राणा पर आरोप था कि उसने मुंबई हमले और कोपेनहेगन हमलों के लिए जरूरी आपूर्ति की। राणा को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड रिचर्ड हेडली की गवाही के आधार पर 14 साल की सजा सुनाई गई थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आईपीएल 2025 में गायकवाड़ चोट के कारण हुए बाहर, धोनी संभालेंगे सीएसके की कमान

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ को कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ा है, और उनकी जगह अब एमएस धोनी चेन्नई की कप्तानी करेंगे। यह दूसरी बार है जब धोनी को बीच सीजन में सीएसके की कमान संभालनी पड़ी है। इससे पहले आईपीएल 2022 में रविंद्र जडेजा की जगह धोनी ने टीम की जिम्मेदारी ली थी। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को इस बदलाव की पुष्टि की और बताया कि गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव, IMD ने 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया

देशभर में भीषण गर्मी के बावजूद मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 28 लोगों की मौत हो गई। यूपी के लखनऊ, कानपुर समेत 25 जिलों में बारिश हो रही है, जबकि बिहार में बिजली गिरने से 22 मौतें हुई हैं। मौसम विभाग ने 20 राज्यों में गुरुवार को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में लू की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और ओले गिरने की घटनाएं हुईं। IMD ने उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है।

नितिन गडकरी ने किया 10 सड़क प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन, बोले-1 साल में MP के हाईवे अमेरिका से बेहतर करूंगा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उज्जैन से बदनावर के बीच निर्मित फोरलेन सड़क का उद्घाटन किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर उनके साथ शिरकत की। यह फोरलेन लगभग 1352 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा केंद्रीय कि यह राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा साल भर में मध्य प्रदेश का नेशनल हाईवे नेटवर्क अमेरिका से भी बेहतर होगा। गडकरी ने कार्यक्रम में कुल 5800 करोड़ रुपए की 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एयर इंडिया के पायलट को आया हार्ट अटैक, विमान लैंड कराते ही चली गई जान

बुधवार 9 अप्रैल 2025 को एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट अरमान का निधन हो गया। अरमान ने श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट को सुरक्षित रूप से ऑपरेट किया था। लेकिन, दिल्ली में विमान लैंड करने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पायलट ने विमान में उल्टी की और बाद में हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि पायलट अरमान फ्लाइट के दौरान स्वस्थ थे, लेकिन लैंडिंग के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। उड़ान के दौरान कोई भी चेतावनी संकेत नहीं था, लेकिन जैसे ही विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड किया, पायलट को उल्टी होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विदेशों में बंद 10 हजार से ज्यादा भारतीय, तीन साल में सिर्फ 8 की वतन वापसी

भारत के 10 हजार 152 नागरिक इस समय दुनियाभर की जेलों में बंद हैं, जिनमें कई अंडर ट्रायल हैं और कई सजा काट रहे हैं। भारत ने अब तक 31 देशों के साथ द्विपक्षीय करार किया है, ताकि विदेशी जेलों में बंद भारतीयों को भारत लाकर यहां सजा पूरी करने की अनुमति मिल सके। हालांकि, पिछले तीन वर्षों में केवल 8 भारतीय कैदियों को ही विदेशों से भारत लाया गया है। 2023 में पांच भारतीय कैदियों को ईरान, कंबोडिया और ब्रिटेन से ट्रांसफर किया गया था, जबकि 2024 में दो भारतीय ब्रिटेन और एक रूस से वापस लाए गए हैं।

रामदेव का विवादित बयान : शरबत से बनती हैं मस्जिदें, पतंजलि से बनता है गुरुकुल

योग गुरु और पतंजलि के सह-संस्थापक स्वामी रामदेव ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रामदेव ने पतंजलि जूस और शरबत का प्रचार करते हुए विवादास्पद टिप्पणी की है। बाबा ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो में एक अन्य कंपनी के शरबत की कमाई को मस्जिद और मदरसों की निर्माण में लगाने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने "शरबत जिहाद" कहा। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सूरत की डायमंड कंपनी के 118 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, वाटर कूलर में मिला सल्फास

गुजरात के सूरत शहर में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक डायमंड कंपनी के 118 कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ये कर्मचारी उस समय बीमार पड़े जब उन्होंने कंपनी के वाटर कूलर से पानी पीया। बीमार कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। यह मामला सूरत के कापोदरा क्षेत्र स्थित अनुब जेम्स नामक डायमंड फैक्ट्री का है, जहां कर्मचारियों ने एक ही समय में बीमार होने की शिकायत की। बाद में पता चला कि पानी में जहरीला पदार्थ मिला हुआ था, जिससे कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई। इस घटना ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को चौंका दिया है, क्योंकि यह एक जानबूझकर किया गया अपराध दिख हो रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केरल सरकार ने POCSO मामलों की जांच के लिए स्पेशल पुलिस टीम बनाई

केरल सरकार ने बच्चों के यौन शोषण के मामलों (POCSO एक्ट) की जांच के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को राज्य कैबिनेट ने इस विशेष यूनिट की मंजूरी दे दी, जिसमें कुल 304 नए पदों का निर्माण होगा। इनमें 4 डिप्टी एसपी और 40 सब-इंस्पेक्टर शामिल होंगे। यह टीम सिर्फ POCSO एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जांच करेगी, जिससे इन मामलों में तेजी से और सही तरीके से जांच की जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलवाना और मामले की जांच को प्रभावी बनाना है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • देश
  • top news trending news
  • cg news hindi
  • mp news hindi
  • काम की खबरें
  • खबरें काम की
  • top news today
  • काम की खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि