Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Apr 22, 2025, 21:06 IST
Share
top news 22 april
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, पहलगाम में आतंकी हमले में 30 मौतों की आशंका के बीच गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे हैं। वहीं UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है जिसमें शक्ति दुबे टॉपर बनी हैं। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 30 मौतों की आशंका के बीच श्रीनगर पहुंचे अमित शाह

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने एक दर्दनाक हमला किया, जिसमें एक टूरिस्ट की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। कई मीडिया रिपोर्ट्स में आतंकी हमले में 30 मौतों की आशंका जताई जा रही है। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने टूरिस्ट से नाम पूछा और फिर उसके सिर में गोली मार दी। बाद में आतंकियों ने फायरिंग करते हुए भाग निकले। अधिकारियों के मुताबिक, घटना बैसरन घाटी में हुई, और 8 घायलों में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। घायलों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के बाद सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और उन्हें श्रीनगर जाने के लिए कहा है। शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं और सरक्षा अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, शक्ति दुबे ने टॉप किया


UPSC की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस में शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह परिणाम उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी सफलता है जो लंबे समय से इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की है। बता दें कि, UPSC के तहत जारी की गई लिस्ट में कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पहली बार सोने की कीमत पहुंची 1 लाख के पार, 77 साल में 1145 गुना बढ़े दाम


आज सोने के दाम ने एक नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब सोने के दाम ने आसमान छू लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस दिन देश आजाद हुआ था, उस दिन 10 ग्राम सोने की कीमत सिर्फ 88.62 रुपए थी। आज 77 साल में सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि, दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख के पार (1,01,500) पहुंच गई है। ये आंकड़े सोने की कीमतों में 77 सालों में आए भारी इजाफे को दिखाते हैं, जिससे सोने का मूल्य अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है। दिलचस्प है कि 77 साल में सोने के दाम 1145 गुना बढ़ चुके हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में दायर किया केस, रोके थे 2.2 अरब डॉलर के फंड

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने सोमवार को ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया। यूनिवर्सिटी ने आरोप लगाया कि ट्रम्प सरकार शैक्षणिक कामकाज पर राजनीतिक दबाव बना रही है और इसके जरिए विश्वविद्यालय के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। दरअसल, ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड की 2.2 अरब डॉलर की फंडिंग पर रोक लगा दी और यह भी मांग की कि विश्वविद्यालय अक्टूबर 2023 के बाद कैंपस में हुई यहूदी विरोधी घटनाओं पर बनी रिपोर्ट और ड्राफ्ट को सरकार के पास सौंपे। इसके साथ ही प्रशासन ने इन रिपोर्टों को तैयार करने वाले लोगों के नाम और संघीय अधिकारियों के इंटरव्यू के लिए उपलब्ध कराने की भी मांग की।


उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- सुप्रीम कोर्ट नहीं, संसद है सबसे ऊपर, सांसद ही असली मालिक

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी में संविधान पर आयोजित प्रोग्राम में कहा कि संसद सर्वोच्च है और उसके ऊपर कोई नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद ही असली मालिक होते हैं और वे ही तय करते हैं कि संविधान कैसा होगा। उनके ऊपर किसी अन्य सत्ता का प्रभाव नहीं होना चाहिए। यह बयान सुप्रीम कोर्ट और संसद के अधिकार क्षेत्र को लेकर हो रही बहस के बीच आया है। इससे पहले 17 अप्रैल को धनखड़ ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का काम अब ऐसा हो गया है, जैसे वह सुप्रीम संसद के रूप में काम कर रहा हो। उनका यह बयान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्षेत्र पर दिए गए बयान के संदर्भ में था।


बाबा रामदेव की शरबत जिहाद टिप्पणी पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- टिप्पणी झकझोरने वाली


दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव की हालिया टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें फटकार लगाई है। दरअसल, बाबा रामदेव ने हमदर्द के लोकप्रिय पेय 'रूह अफजा' पर टिप्पणी करते हुए उसे 'शरबत जिहाद' कहा था, जिसे अदालत ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां न्यायालय की अंतरात्मा को झकझोर देती हैं और इसे किसी भी रूप में माफी योग्य नहीं है। हमदर्द द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवाई करते हुए अदालत ने बाबा रामदेव की टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक और अनुचित करार दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


पीएम मोदी सऊदी अरब पहुंचे, क्राउन प्रिंस से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। उनका विमान भारतीय समयानुसार 3:20 बजे जेद्दाह में लैंड हुआ, जहां सऊदी के लड़ाकू विमानों ने सुरक्षा प्रदान की। सऊदी पहुंचने पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। यह पीएम मोदी का तीसरे कार्यकाल में सऊदी अरब का पहला दौरा है। मोदी ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और सऊदी में भारतीय समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 23 अप्रैल को मोदी सऊदी की एक फैक्ट्री में भारतीय मजदूरों से मिलेंगे। बता दें कि मिडिल ईस्ट में कुल 92 लाख भारतीय काम करते हैं, जिनमें से 27 लाख सऊदी अरब में कार्यरत हैं।


अमेरिकी उपराष्ट्रपति की परिवार समेत भारत यात्रा, अक्षरधाम मंदिर दर्शन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ भारत पहुंचे। सोमवार सुबह उनका विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें स्वागत किया। एयरपोर्ट पर वेंस परिवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद वेंस परिवार ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। शाम को, वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जहां पीएम मोदी ने उन्हें रात्रिभोज दिया। इस यात्रा के दौरान वेंस के बच्चे सोफे पर खेलते हुए नजर आए। यह जेडी वेंस की उपराष्ट्रपति बनने के बाद भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।


BJP सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने अगली हफ्ते की तारीख दी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनके विवादित बयान पर अगले हफ्ते सुनवाई तय की है। दरअसल, दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस संजीव खन्ना पर विवादित बयान दिया था। इस पर वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से अवमानना का केस चलाने के लिए अटॉर्नी जनरल से सहमति मांगी है। इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाने का भी मुद्दा उठा। वकील नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस मामले में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल को पत्र लिखे गए थे। इस पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होगी।


MP में 1 मई से होंगे तबादले, कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन यादव ने किया फैसला


मध्य प्रदेश की सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने इन निर्णयों की जानकारी दी।कैबिनेट द्वारा लिये गए इन निर्णयों से न केवल प्रदेश की विकास योजनाओं को गति मिलेगी, बल्कि इनसे आम लोगों के जीवन में भी सुधार भी आएगा। सीएम मोहन यादव और उनके कैबिनेट के इन कदमों से राज्य की प्रगति में एक नई दिशा मिल सकती है। प्रदेश में सरकारी विभागों में कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत 1 से 31 मई तक प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों के तबादले होंगे। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों को अधिक सशक्त बनाने और कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए लिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


दमोह में बड़ा हादसा, पुल से नदी में गिरी बोलेरो; पांच महिलाओं समेत 8 की मौत


मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। रविवार की सुबह एक बोलेरो जीप के पुल से नीचे गिरने के चलते आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दमोह के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गहरा दुख जताया है। हादसा नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनवार चौकी के पास महादेव घाट के पुल पर हुआ। बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और नीचे गहरे खाई में जा गिरी। तेज़ आवाज़ और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े आए, लेकिन तब तक 8 परिवारों की दुनिया उजड़ चुकी थी। घायलों को गंभीर अवस्था में जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



खबरें काम की | एमपी न्यूज | सीजी न्यूज | छत्तीसगढ़ | top news | top news today | top news trending news

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • खबरें काम की
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि