पहली बार सोने की कीमत पहुंची 1 लाख के पार, 77 साल में 1145 गुना बढ़े दाम
Kaushiki | Apr 22, 2025, 13:17 IST
gold rate hike
वेडिंग सीजन और वैश्विक आर्थिक हालातों के चलते सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। ग्लोबल मंदी की आशंका के कारण 1 लाख के पार पहुंच गई है।
आज सोने के दाम ने एक नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब सोने के दाम ने आसमान छू लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस दिन देश आजाद हुआ था, उस दिन 10 ग्राम सोने की कीमत सिर्फ 88.62 रुपए थी। आज 77 साल में सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि, दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख के पार (1,01,500) पहुंच गई है। ये आंकड़े सोने की कीमतों में 77 सालों में आए भारी इजाफे को दिखाते हैं, जिससे सोने का मूल्य अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है। दिलचस्प है कि 77 साल में सोने के दाम 1145 गुना बढ़ चुके हैं।
सोने की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखा गया है। वेडिंग सीजन, गिरता डॉलर, ट्रंप की नीतियां और ग्लोबल इकनोमिक रिसेशन की आशंकाओं के चलते सोने के दाम तेजी से बढ़े हैं। बता दें कि सोमवार शाम फिजिकल मार्केट में 24 कैरेट (999 शुद्धता वाले) सोने की कीमत 97 हजार 200 रुपए 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, GST जोड़ने के बाद इसका रेट 1 लाख रुपए (1,00,116) के पार पहुंच गया – जो अब तक का उच्चतम स्तर है।
ये खबर भी पढ़ें... गोल्डमैन सैक्स का अनुमान: सोने का भाव पहुंच सकता है एक लाख रुपए के पार
भोपाल सोने में निवेश के मामले में भी किसी शहर से कम नहीं है। यहां सोने की खरीद अधिकतर धार्मिक भावनाओं और परंपराओं से जुड़ी होती है, खासकर त्योहारों और शादी के सीजन में सोने की मांग अपने चरम पर होती है। भोपाल के लोग न केवल फिजिकल गोल्ड (आभूषण, सिक्के) बल्कि डिजिटल गोल्ड में भी निवेश को लेकर जागरूक हैं। भोपाल में 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 92 हजार 950 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
मुंबई
सोना: 97 हजार 380 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 95 हजार 540 रुपए प्रति किलोग्राम
MCX रेट: 97 हजार 352 रुपए (सोना), 97 हजार 275 रुपए (चांदी)
चेन्नई
सोना: 94 हजार 750 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 95 हजार 460 रुपए प्रति किग्रा
कोलकाता
सोना: 94 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 95 हजार 820 रुपए प्रति किग्रा
नई दिल्ली
सोना: 94 हजार 260 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 95 हजार 380 रुपए प्रति किग्रा
मध्यप्रदेश
सोना: 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख प्रति 10 ग्राम
चांदी: 96 हजार 110 रुपए प्रति किग्रा
ये खबर भी पढ़ें...
सोने की कीमत में उछाल: इसी तरह रेट बढ़े तो 2040 तक 1KG गोल्ड से खरीद सकते हैं प्राइवेट जेट!
राजधानी में लखटिकया हुआ सोना... एक लाख 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा
चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक लाख रुपए पार पहुंची कीमत, सोना भी 88,354 पर पहुंचा
सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल
ये खबर भी पढ़ें... गोल्डमैन सैक्स का अनुमान: सोने का भाव पहुंच सकता है एक लाख रुपए के पार
भोपाल में सोने का रेट
MCX और IBA के ताजा आंकड़े
MCX पर 22 अप्रैल सुबह 7 बजे सोने का भाव 97 हजार 352 रुपए प्रति 10 ग्राम था
IBA के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 97 हजार 560 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89 हजार 430 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा
चांदी भी 238 रुपए की बढ़त के साथ 97 हजार 275 किलोग्राम पहुंच गई
शहरों के हिसाब से सोने-चांदी की कीमतें
सोना: 97 हजार 380 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 95 हजार 540 रुपए प्रति किलोग्राम
MCX रेट: 97 हजार 352 रुपए (सोना), 97 हजार 275 रुपए (चांदी)
चेन्नई
सोना: 94 हजार 750 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 95 हजार 460 रुपए प्रति किग्रा
कोलकाता
सोना: 94 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 95 हजार 820 रुपए प्रति किग्रा
नई दिल्ली
सोना: 94 हजार 260 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी: 95 हजार 380 रुपए प्रति किग्रा
मध्यप्रदेश
सोना: 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख प्रति 10 ग्राम
चांदी: 96 हजार 110 रुपए प्रति किग्रा
ऐसे बढ़ी सोने की रेट
- 2016 में सोने का रेट 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
- 2017 में यह 29 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
- 2018 में यह 31 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
- 2019 में सोने का रेट 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंची।
- 2020 में यह 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
- 2021 में सोने का रेट 49 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
- 2022 में यह 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
- 2023 में सोने का रेट 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।
- 2024 में सोने का रेट 76 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम होने का अनुमान है।
- 2025 में सोने का रेट 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।
क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत
- डॉलर में गिरावट
- वैश्विक मंदी की आशंका
- शादी-विवाह का सीजन
- निवेशकों का रुझान सोने की ओर
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी
ये खबर भी पढ़ें...
सोने की कीमत में उछाल: इसी तरह रेट बढ़े तो 2040 तक 1KG गोल्ड से खरीद सकते हैं प्राइवेट जेट!
राजधानी में लखटिकया हुआ सोना... एक लाख 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा
चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक लाख रुपए पार पहुंची कीमत, सोना भी 88,354 पर पहुंचा
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava