Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | May 06, 2025, 21:44 IST
Share
thesootr top-news 6 may
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल की जाएगी जबकि सरकार ने ऐलान किया है कि सड़क दुर्घटना में घायलों को 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, मॉक ड्रिल से युद्ध जैसी तैयारियों की होगी रिहर्सल

पाकिस्तान से तनाव के बीच, 7 मई को देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह मॉक ड्रिल सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स के तहत होगी, जिन्हें संवेदनशीलता के आधार पर तीन कैटेगरी में बांटा गया है। गृह मंत्रालय ने इन इलाकों में नागरिकों को हमले से बचने के उपाय सिखाने के लिए मॉक ड्रिल कराने के आदेश दिए हैं। मॉक ड्रिल में नागरिकों को टॉर्च और कैश रखने जैसे बुनियादी कदम बताए जाएंगे, साथ ही हमले के दौरान सुरक्षा उपायों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने 5 मई को सभी राज्यों को इस दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए थे। दिल्ली में हुई एक हाईलेवल मीटिंग में मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें राज्यों के मुख्य सचिव और सिविल डिफेंस चीफ समेत कई उच्च अधिकारी मौजूद थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकार का फैसला : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज

भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए एक नई राहत योजना की शुरुआत की है, जो दुर्घटना के बाद तुरंत कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना 5 मई 2025 से पूरे देश भर में लागू हो गई है। सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना के तहत, सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों को अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यह कदम देश में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटना पीड़ितों के इलाज में वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए उठाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का X पर दावा

भारत ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह जगह हासिल की है। वहीं, अब अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद भारत का नंबर आता है। इस उपलब्धि की जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। ल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर इसे हर भारतीय के लिए गर्व का दिन बताते हुए कहा कि, "आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब आधिकारिक तौर पर जापान को पीछे छोड़कर 4.187 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।" गुप्ता ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, जो केवल आंकड़ों से परे है। उन्होंने कहा, "यह वह रास्ता है जिस पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के तहत साथ-साथ चले हैं। उनके साहसिक फैसलों, दृढ़ संकल्प, और 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं में विश्वास ने इस बदलाव को प्रेरित किया है।" खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारत ने चिनाब नदी के पानी को रोका, पाकिस्तान के 24 शहरों में पानी की भारी कमी

भारत ने जम्मू-कश्मीर में स्थित सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए हैं, जिसके कारण चिनाब नदी का पानी पाकिस्तान की तरफ नहीं जा रहा है। इससे पाकिस्तान में जलसंकट पैदा हो गया है और वाटर लेवल 15 फीट तक घट गया है। पाकिस्तान में चिनाब का पानी पहले 22 फीट था, जो 24 घंटे में 7 फीट घट गया। पाकिस्तान के 24 शहरों, जैसे फैसलाबाद और हाफिजाबाद, की 3 करोड़ से ज्यादा आबादी को पीने के पानी के लिए संकट का सामना करना पड़ सकता है। सिंधु जल प्राधिकरण ने इस कदम से खरीफ की फसलों के लिए 21% पानी की कमी आने की आशंका जताई है। पाकिस्तान ने इसे युद्ध छेड़ने जैसा कदम बताया है।

Weather Report : उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देशभर में आंधी की चेतावनी

भारत के विभिन्न राज्यों में 7 मई 2025 का मौसम अत्यधिक अस्थिर रहेगा। उत्तराखंड में जहां भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं राजस्थान में आंधी और बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारों से तापमान में मामूली गिरावट आएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मिलिट्री काफिले पर हमला, 5 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक हमले में 5 सैनिकों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। यह हमला काछी जिले में फ्रंटियर कोर के मिलिट्री काफिले पर किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला सुबह 11:45 बजे हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल, किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान में इस तरह के हमलों से सुरक्षा बलों की स्थिति पर असर पड़ा है, और यह घटना बलूचिस्तान में बढ़ते आतंकवादी हमलों की ओर इशारा करती है।

इजराइल की एयरस्ट्राइक: यमन में हूती विद्रोहियों के 50 ठिकानों पर 20 फाइटर जेट्स से बमबारी

इजराइली सेना ने सोमवार रात यमन के हूती विद्रोहियों के नियंत्रित हुदैदाह बंदरगाह पर भीषण एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 20 इजरायली फाइटर जेट्स (Israeli Fighter Jets) ने 2000 किमी की दूरी तय करके करीब 50 टारगेट पर बम गिराए। हुदैदाह पोर्ट और बाजिल कंक्रीट फैक्ट्री को निशाना बनाया गया। यह हमला हूती विद्रोहियों द्वारा तेल अवीव में स्थित बेन गुरियन एयरपोर्ट पर किए गए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इजराइल डिफेंस फोर्स ने इस हमले की पुष्टि करते हुए इसे बदला लेने का कदम बताया।

पहलगाम आतंकी हमले से पहले PM मोदी को भेजी गई थी खुफिया रिपोर्ट: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के रांची में एक चुनावी रैली के दौरान बड़ा दावा किया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुफिया एजेंसियों से रिपोर्ट मिली थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार को हमले की जानकारी थी तो सुरक्षा उपाय क्यों नहीं अपनाए गए? मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- सरकार को हमले की जानकारी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह एक इंटेलिजेंस फेलियर है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट के जजों की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक, जानें कौन सबसे अमीर जज

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि न्यायपालिका में पारदर्शिता (Transparency) और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए 21 जजों की संपत्ति का ब्योरा (Judges Assets) वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। वेबसाइट के "Assets of Judges" सेक्शन में 33 जजों की सूची है, पर फिलहाल 21 की जानकारी सार्वजनिक की गई है। बाकी जजों ने संपत्ति का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट को सौंपा है, जिसे जल्द अपलोड किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रूस से भारत आ रहा जंगी जहाज तमल, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस और रडार की पकड़ से बाहर

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पहलगाम हमले के बाद भारत की समुद्री ताकत को नया विस्तार मिलने जा रहा है। रूस से तमल नामक आधुनिक स्टील्थ युद्धपोत (Stealth Warship) भारतीय नौसेना को 28 मई तक सौंपा जाएगा। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos Missile) से लैस होगा और रडार की पकड़ से बाहर रहेगा। तमल युद्धपोत भारत-रूस रक्षा समझौते के तहत तैयार किया जा रहा है, जिसमें कुल चार तलवार-क्लास स्टील्थ फ्रिगेट बन रहे हैं। इनमें से दो रूस में और दो भारत के गोवा शिपयार्ड में बन रहे हैं। तमल रूस में बनने वाला दूसरा फ्रिगेट है, और जून में इसे आधिकारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा। इससे पहले INS तुशिल को दिसंबर 2024 में कमीशन किया गया था।

पीएम मोदी बोले- ₹3 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचाए, गाली मोदी ने खाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए उनकी सरकार ने 10 करोड़ फर्जी नाम हटा दिए, जिससे ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा का पैसा गलत हाथों में जाने से बचा। उन्होंने कहा, "पैसा आपका बचा, गाली मोदी ने खाई।" मोदी ने भारत 2047 के लक्ष्य को सामने रखते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना अब साकार हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से भी बात की और बताया कि भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (India-UK Free Trade Agreement) फाइनल हो चुका है। यह समझौता भारत और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक नए विकास के अध्याय को शुरू करेगा, जो दोनों देशों के व्यापार और विकास को एक नई दिशा देगा।

खबरें काम की | काम की खबर | काम की खबरें | एमपी न्यूज | सीजी न्यूज | मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | top news | top news today | top news trending news

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • काम की खबरें
  • खबरें काम की
  • top news today
  • काम की खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि