भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का X पर दावा

Manish Kumar | Published:
Share
india-fourth-largest-economy-x-claim
Photograph: (the sootr)

भारत ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जापान को पीछे छोड़कर अब अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद भारत का नंबर आता है। यह जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा की।

NEW DELHI. भारत ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह जगह हासिल की है। वहीं, अब अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद भारत का नंबर आता है। इस उपलब्धि की जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।

गुप्ता ने कहा- यह हर भारतीय के लिए गर्व का दिन

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर इसे हर भारतीय के लिए गर्व का दिन बताते हुए कहा कि, "आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब आधिकारिक तौर पर जापान को पीछे छोड़कर 4.187 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।"

यह भी पढ़ें... इंदौर में महापौर मेगा रोजगार मेला 2025 में आएंगे सीएम, दस हजार को देंगे रोजगार

गुप्ता ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, जो केवल आंकड़ों से परे है। उन्होंने कहा, "यह वह रास्ता है जिस पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के तहत साथ-साथ चले हैं। उनके साहसिक फैसलों, दृढ़ संकल्प, और 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं में विश्वास ने इस बदलाव को प्रेरित किया है।"

आईएमएफ की वर्ल्‍ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जबकि जापान की अर्थव्यवस्था 4.186 ट्रिलियन डॉलर पर है।

यह भी पढ़ें... दिल्ली बजट 2025: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, महिला समृद्धि के लिए 5100 करोड़

भारत से आगे केवल तीन देश

अब भारत (India) से आगे तीन देश (Three Countries) हैं:

  1. अमेरिका (USA): जिसकी अर्थव्यवस्था 30.57 ट्रिलियन डॉलर (30.57 Trillion Dollars) की है।
  2. चीन (China): जिसकी अर्थव्यवस्था 19.231 ट्रिलियन डॉलर (19.231 Trillion Dollars) की है।
  3. जर्मनी (Germany): जिसकी अर्थव्यवस्था 4.744 ट्रिलियन डॉलर (4.744 Trillion Dollars) की है।
इसके बाद ब्रिटेन (Britain), फ्रांस (France), इटली (Italy), कनाडा (Canada), और ब्राजील (Brazil) दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं (Top 10 Economies) में शामिल हैं।

63e26691-47f
63e26691-47f


2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

आईएमएफ के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर (5 Trillion Dollar Economy) के आंकड़े को पार कर सकती है। इसके अलावा, 2028 तक भारत की जीडीपी 5.58 ट्रिलियन डॉलर (5.58 Trillion Dollar) तक पहुंचने का अनुमान है। 2025 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट (GDP Growth Rate) 6.2% रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें...

हर बार मात खाई: भारत से हुए 4 जंग में नहीं टिक पाया पाकिस्तान?

EPFO का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म 3.0 जल्द होगा लॉन्च : कोई दस्तावेज नहीं, सीधे OTP से होंगे काम

वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में भारत का स्थान

इस उपलब्धि ने भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति (Economic Power) के रूप में मजबूती प्रदान की है। आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक स्थिति में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। भारत ने अपनी आर्थिक वृद्धि (Economic Growth) के जरिए यह साबित कर दिया है कि वो अब विश्व मंच (Global Stage) पर एक महत्वपूर्ण भूमिका (Important Role) निभा रहा है।

Tags:
  • भारत
  • जापान
  • चीन
  • आईएमएफ
  • जर्मनी
  • अर्थव्यवस्था
  • 2025
  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
  • रेखा गुप्ता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर