ये लोकतंत्र है और अधिकारी लोकसेवक हैं, उनको कोई हक नहीं कि वे आम लोगों को करें बेइज्जत

The Sootr | Jan 04, 2024, 24:00 IST
Share
ये लोकतंत्र है और अधिकारी लोकसेवक हैं, उनको कोई हक नहीं कि वे आम लोगों को करें  बेइज्जत
ये लोकतंत्र है और अधिकारी लोकसेवक हैं, उनको कोई हक नहीं कि वे आम लोगों को करें बेइज्जत

शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने पर सीएम मोहन यादव की तारीफ की है।

भोपाल. एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने पर सीएम मोहन यादव की तारीफ की है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संबंध में सवाल करने पर कन्नी काट ली। उमा भारती गुरुवार को सीहोर पहुंची थीं, जहां शहर के प्राचीन गणेश मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की।

इसलिए हटाया था कलेक्टर को

पिछले दिनों केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों की हड़ताल और आंदोलन चल रहा था। पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे थे। इसी को लेकर मंगलवार को शाजापुर में कलेक्टर किशोर कन्याल ने ड्राइवरों के साथ बैठक बुलाई थी। इसमें कलेक्टर आपा खो बैठे थे और एक ड्राइवर से बोल दिया कि तुम्हारी हैसियत क्या है। इसके बाद इस मामले का वीडियो जमकर वायरल हुआ और सीएम मोहन यादव ने उन्हें कलेक्टर के पद से हटा दिया था।

उमा ने ये कहा

शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल के खिलाफ जिस तरह से सीएम मोहन यादव ने कार्रवाई की है, वह तारीफ के लायक है। ये लोकतंत्र है और अधिकारी लोकसेवक हैं। उनको कोई हक नहीं कि वे आम लोगों को बेइज्जत करें।

शिवराज के बयान पर दो टूक

पिछले दिनों पूर्व सीएम शिवराज ने बुधनी में कहा था कि कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है। शिवराज के इस बयान के बारे में उमा भारती ने दो टूक कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान की प्रवक्ता नहीं हूं, इसका जवाब वही देंगे।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Uma Bharti
  • उमा भारती
  • सीएम एमपी
  • सीएम चौहान
  • शिवराज मामा
  • लाड़ली बहना
  • CM MP
  • CM Chauhan
  • Shivraj Mama
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं