महू पटाखा फैक्टरी में आग ऐसे लगीः मजदूर ने वजन तोलने वाला बाट फैंका, दूसरे बाट से टकराया, चिंगारी से लगी आग

Jitendra Shrivastava | Apr 16, 2024, 22:31 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के महू की इस फैक्टरी यहां सुतली बम बनाए जाते थे। इसका लाइसेंस 31 मार्च तक ही था, लेकिन बताया जा रहा है कि उसने रिन्यू का आवेदन कर रखा था। हरदा घटना के बाद हुई जांच के दौरान इसकी जांच में सभी मानक सही पाए गए थे...

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर केमहू में आंबाचंदन गांव में पटाखा फैक्टरी में आग ( fire in firecracker factory) में तीन मजूदर बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसमें एक 70 फीसदी तो बाकी दो लोग 90 फीसदी झुलसे हैं। वहीं जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब एक मजदूर ने पटाखे तौलने के लिए दूसरे मजदूर से बाट मांगा, उसने वह उछालकर दिया, जो दूसरे बाट से टकराया और इससे निकली चिंगारी से बारूद में आग लग गई।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, पीएस होम भी भेज रहे टीम

मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। चार बिंदुओं पर यह जांच हो रही है, जिसमें घटना के लिए कौन दोषी है सहित अन्य तथ्यों पर 15 दिन में जांच होगी। उधर मप्र शासन की ओर से भी जांच कराई जा रही है। इसके लिए पीएस होम संजय दुबे द्वारा टीम भेजी जा रही है जो यह देखेगी कि कोई प्रतिबंधित बारूद का तो इस्तेमाल नहीं हो रहा था।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश के 18 मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए नए डीन , देखिए नाम

घटना में यह 3 हुए घायल

फैक्टरी शाकिर खान व्यक्ति की है, यहां सुतली बम बनाए जाते थे। लाइसेंस 31 मार्च तक ही था, लेकिन बताया जा रहा है कि उसने रिन्यू का आवेदन कर रखा था। हरदा घटना के बाद हुई जांच के दौरान इसकी भी फैक्टरी की जांच हुई थी और सभी मानक सही पाए गए थे। अभी भी प्रारंभिक जांच सभी मानक सही पाए गए। इस जांच के अनुसार यह एक दुर्घटना थी। घटना के बाद फैक्टरी मालिक मजदूरों को चोइथराम अस्पताल लेकर गए। हादसा दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। इसके बाद एसडीएम महू सीएस हुड्‌डा व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसमें रोहित पिता परमानंद निवासी ग्राम दातोदा, अर्जुन पिता नाथू राठौर निवासी महाराष्ट्र और उमेश पिता माणिक चौहान घायल हुए हैं।

फैक्टरी संचालक की यह गलती

वहीं यह भी सामने आया कि फैक्टरी संचालक ने सभी नियमों का पालन तो किया लेकिन उसे जो पटाखा बनने के बाद हटाने थे वह नहीं हटे। 15 किलो का लाइसेंस था, जबकि 20 गुना ज्यादा यानी 300 किलो पटाखे वहां रखे हुए थे। घटना के बाद इन्हें जब्त किया गया है।

गांव से 5 किमी दूर है फैक्टरी

एएसपी रुपेश द्विवेदी का कहना है कि आंबा चंदन गांव महू से लगभग 8 Km दूर है। गांव से करीब 5 Km दूर जंगल की तरफ 4 बीघे के खेत में पटाखा फैक्ट्री है। यहां सुतली बम बनाने का काम चल रहा था। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि फैक्ट्री लाइसेंसी थी।

Tags:
  • इंदौर
  • fire in firecracker factory
  • पटाखा फैक्ट्री में आग
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार