कांग्रेस से इसलिए नाराज हो गए अखिलेश यादव, 6 सीट मांगी थी, सपा को किया इनकार पर जयस को दे दी 4 सीटें

Chandresh Sharma | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस से इसलिए नाराज हो गए अखिलेश यादव, 6 सीट मांगी थी, सपा को किया इनकार पर जयस को दे दी 4 सीटें
कांग्रेस से इसलिए नाराज हो गए अखिलेश यादव, 6 सीट मांगी थी, सपा को किया इनकार पर जयस को दे दी 4 सीटें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं दिए जाने से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बिफर पड़े हैं। उन्होंने साफ-साफ बयान दे डाला कि कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से सपा के खिलाफ बयानबाजी न कराए।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं दिए जाने से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बिफर पड़े हैं। उन्होंने साफ-साफ बयान दे डाला कि कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से सपा के खिलाफ बयानबाजी न कराए। दरअसल समाजवादी पार्टी ने अपना जनाधार देखते हुए केवल 6 सीटें छोड़ने की डिमांड की थी। लेकिन सपा प्रमुख की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जबकि कांग्रेस को उत्तरप्रदेश में पार्टी की जरूरत लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में भी पड़नी है। अलबत्ता जयस जैसे संगठन के एक धड़े को कांग्रेस ने 4 सीटें दे डाली, जो बात अखिलेश को नागवार गुजरी है।

इसलिए मांगी थीं केवल 6 सीटें

समाजवादी पार्टी 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार डिक्लेयर कर चुकी है। इसमें बुंदेलखंड का इलाका भी शामिल है। 2018 में समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड की बिजावर सीट जीती थी, जबकि 5 सीटों पर वह दूसरे स्थान पर रही थी। इसी कारणवश समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों की डिमांड की थी। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को तो सीटें देने से मना करते हुए अपनी लिस्ट जारी कर दी। जिसमें जयस के एक धड़े को 4 सीटें दे दी गई थीं।

यह बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर उन्हें पहले पता होता कि इंडिया गठबंधन विधानसभा स्तर पर नहीं है तो वे कभी कांग्रेस से बात नहीं करते। अखिलेश ने यह भी कहा कि उनके साथ धोखेबाजी हुई है। उन्होंने कहा कि मैं भ्रमित हो गया था, अगर ऐसा था तो न तो हमारे नेता किसी बैठक में जाते, न ही लिस्ट देते और न ही फोन उठाते।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • That's why Akhilesh Yadav is angry
  • Samajwadi Party upset
  • Congress gives seats to Jayas
  • इसलिए अखिलेश यादव नाराज
  • समाजवादी पार्टी बिफरी
  • जयस को दे दी कांग्रेस ने सीटें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा