अबकी बार आचार संहिता में ही मनेगी होली और ईद , शादी में बैंड-बाजे के लिए लेनी होगी इजाजत

Sandeep Kumar | Mar 17, 2024, 08:48 IST
Share
HH
आदर्श आचार संहिता लागू

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आगामी 81 दिनों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार होली और ईद जैसे त्योहार आचार संहिता में मनाए जाएंगे, साथ ही शादियों में बैंड बजवाने के लिए अनुमति लेनी होगी ।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Elections 2024 ) के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता ( Model Code of Conduct ) 16 मार्च से लागू हो गई है। आचार संहिता का असर आगामी 81 दिनों तक जनता के विभिन्न कामों पर पड़ेगा, क्योंकि 81 दिनों तक धारा 144 सख्ती से लागू रहेगी और सभी जनसुनवाई बंद रहेंगी। इसके साथ ही आचार संहिता के बीच ही होली, ईद और शादी जैसे कार्यक्रम होंगे । इन कार्यक्रमों में यदि आप बैंड-बाजे बजवाना चाहते हैं तो आपको SDM से इजाजत लेनी होगी। आपको बताते चलें कि राजधानी भोपाल में 7 मई मतदान होगा । इसके लिए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ( Collector Kaushalendra Vikram Singh ) ने जिले में धारा-144 लागू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...MP Lok Sabha Chunav : 29 सीटों पर चार चरणों में चुनाव, जानें कार्यक्रम

आचार संहिता में बंद रहेगी जनसुनवाई


आचार संहिता के करीब 81 दिनों तक सभी जनसुनवाई ( Public Hearing ) बंद रहेगी। इस दौरान लोग अपनी परेशानी सरकारी दफ्तरों में लगी शिकायत पेटी में डाल सकेंगे। न नए राशन कार्ड बनेंगे, न ही नई पेंशन स्कीम मिल पाएगी, और न ही रेडक्रॉस सहायता मिल पाएगी । इसके साथ शहर में रहने वाले किराएदारों की जानकारी भी पुलिस जुटाएगी। मकान ​मालिकों को अपने किराएदारों की जानकारी नजदीकी थाने में देनी होगी। इसी आधार पर पुलिस किराएदारों का डेटा अपडेट करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...श्रोत्रिय बने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,देखिए और किसे कहां भेजा

शस्त्र के लिए लाइसेंस सस्पेंड


भोपाल के करीब 10 हजार शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड ( Arms license suspended ) कर दिए गए हैं। अपने शस्त्र नजदीकी थाने में जमा करने होंगे। सीएम हेल्पलाइन और महापौर हेल्पलाइन बंद नहीं होगी। साथ ही भोपाल में सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। सभी प्रकार के अवकाश की अनुमति अब कलेक्टर ही देंगे। इसके लिए विभागाध्यक्ष अपने-अपने अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आदेश भी निकाल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...अब 15 दिन का होगा RSS का पहला प्रशिक्षण वर्ग, नया नाम होगा संघ शिक्षा वर्ग

भोपाल में निगम की कार्रवाई


झीलों के शहर भोपाल में आचार संहिता ( Code of conduct ) के चलते फ्लैक्स, बैनर, झंडे, पोस्टर और बोर्ड हटने शुरू हो गए है। नगर निगम ने शहर में फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर, झंडे और बोर्ड समेत अन्य तरह की प्रचार सामग्री को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमले ने पहले दिन 1180 से भी ज्यादा फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर, झंडे निकलवाकर जब्त किए।

ये खबर भी पढ़िए..MP के युवाओं का ये दुख काहे खत्म नहीं होता? युवाओं में चिंता, अब कैसे होंगी भर्तियां ?

भोपाल में वोटरों की संख्या


भोपाल लोकसभा सीट पर 23 लाख 28 हजार 59 मतदाता वोट डालेंगे। 2019 के मुकाबले यह 2.26 लाख अधिक है। आपको बताते चलें कि कुल 8 विधानसभा सीटों में भोपाल जिले की 7 और सीहोर जिले की 1 विधानसभा सीट भोपाल लोकसभा में शामिल है।

Tags:
  • Lok Sabha Elections 2024
  • code of conduct
  • Model Code of Conduct
  • सीएम हेल्पलाइन
  • Collector Kaushalendra Vikram Singh
  • बैनर
  • प्रचार सामग्री
  • Arms license suspended
  • महापौर हेल्पलाइन
  • भोपाल में आचार संहिता
  • फ्लैक्स
  • झंडे
  • पोस्टर और बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं