MP : दिवाली पर बुझे एक ही परिवार के तीन 'चिराग', गांव में पसरा मातम
Raj Singh | Nov 01, 2024, 11:09 IST
khusiya.
मध्य प्रदेश के डिंडोरी से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
दीपोत्सव को लेकर हर तरफ खुशी की लहर है। हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जिले के गढ़सारी में चंदना ग्राम पंचायत के लालपुर गांव में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में कुल्हाड़ी से तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना के वक्त पिता अपने बेटों के साथ धान काटने गए थे, तभी दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया।
इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी वाहिनी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार लालपुर गांव में दो परिवारों के बीच सालों से जमीन विवाद चल रहा था। दिवाली के दिन एक पक्ष खेत में धान काटने पहुंचा था। तभी दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़वानी: FIR दर्ज कराने थाने गया शख्स कुर्सी से गिरा, हुई मौत
बता दें कि गांव में एक साथ तीन लोगों की हत्या से पूरे आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। धारदार हथियारों से हुए हमले में मारे गए लोगों के नाम 65 वर्षीय धरम सिंह मरावी, 40 वर्षीय शिवराज मरावी, 28 वर्षीय रघुराज हैं। बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटों के साथ खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद हुआ और देखते ही देखते तीन लोगों की हत्या कर दी गई।
बेटे का कटा सिर गोद में लेकर बिलखती रही मां, जानें क्या हैं पूरा मामला
वहीं ट्रिपल मर्डर को लेकर गाड़ासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में फिलहाल कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर सभी अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से जुटे हैं। वहीं दिवाली के मौके पर मृतकों के परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है, पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
इलाके में दहशत का माहौल
मिली जानकारी के अनुसार लालपुर गांव में दो परिवारों के बीच सालों से जमीन विवाद चल रहा था। दिवाली के दिन एक पक्ष खेत में धान काटने पहुंचा था। तभी दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़वानी: FIR दर्ज कराने थाने गया शख्स कुर्सी से गिरा, हुई मौत
ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
बेटे का कटा सिर गोद में लेकर बिलखती रही मां, जानें क्या हैं पूरा मामला
गांव में पसरा सन्नाटा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman