शिकायत लेकर पहुंची महिला के चक्कर काटने लगे थानेदार अमित कोरी, सस्पेंड
Sourabh Bhatnagar | Nov 27, 2024, 11:40 IST
thesootr
खंडवा के हरसूद थाने के टीआई अमित कोरी पर महिला ने छेड़छाड़ और धमकी का आरोप लगाया है। आरोप है कि टीआई ने धमकियां दीं और महिला को अपने साथ रहने का दबाव बनाया।
शेख रेहान @ खंडवा
खंडवा के हरसूद थाने के टीआई अमित कोरी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 26 वर्षीय महिला ने एसपी मनोज राय को सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें टीआई द्वारा छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर पीछा (स्टॉकिंग) और धमकाने का मामला सामने आया है।
महिला ने बताया कि पति के साथ हुए विवाद के बाद थाने पहुंचने पर टीआई ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि इसके बाद टीआई ने महिला को इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू किया। महिला का आरोप है कि टीआई ने कहा, पति को छोड़कर मेरे साथ रहो, मैं इंदौर में फ्लैट दूंगा।
रेलवे की 3 परियोजनाओं को मंजूरी, MP समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा
महिला ने बताया कि टीआई ने सोशल मीडिया पर उसके अकाउंट्स पर बार-बार मैसेज और वीडियो कॉल किए। जब उसे ब्लॉक कर दिया गया, तो वे घर के चक्कर लगाने लगे। एक बार उन्होंने जबरदस्ती हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला ने दांतों से काटकर अपना हाथ छुड़ाया।
पीड़िता की मां ने भी एसपी को बताया कि टीआई अमित कोरी अपनी कार से रोजाना घर के चार-पांच चक्कर लगाते थे। महिला के साथ वॉट्सएप चैटिंग में उन्होंने अपने फोटो और लव इमोजी भेजे।
अफसर की बेटी ने अपने स्कूल ड्राइवर से की लव मैरिज,थाने में सिर फुटव्वल
एसपी मनोज राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीआई अमित कोरी को तत्काल निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एडिशनल एसपी इस मामले की जांच करेंगे।
इस घटना ने खंडवा पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों का यह रवैया चिंताजनक है।
खंडवा के हरसूद थाने के टीआई अमित कोरी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 26 वर्षीय महिला ने एसपी मनोज राय को सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें टीआई द्वारा छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर पीछा (स्टॉकिंग) और धमकाने का मामला सामने आया है।
'इंदौर में फ्लैट दूंगा'
रेलवे की 3 परियोजनाओं को मंजूरी, MP समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा
'जबरदस्ती हाथ पकड़ने की कोशिश की'
पीड़िता की मां ने भी एसपी को बताया कि टीआई अमित कोरी अपनी कार से रोजाना घर के चार-पांच चक्कर लगाते थे। महिला के साथ वॉट्सएप चैटिंग में उन्होंने अपने फोटो और लव इमोजी भेजे।
अफसर की बेटी ने अपने स्कूल ड्राइवर से की लव मैरिज,थाने में सिर फुटव्वल
एसपी ने लिया एक्शन
इस घटना ने खंडवा पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों का यह रवैया चिंताजनक है।
FAQ
- 1. टीआई अमित कोरी पर क्या आरोप लगे हैं?
टीआई पर महिला ने छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर पीछा और धमकी देने का आरोप लगाया है। - 2. महिला ने किस प्रकार के सबूत दिए हैं?
महिला ने वॉट्सएप चैटिंग, फोटो, और टीआई की स्टॉकिंग का विवरण एसपी को दिया। - 3. क्या कार्रवाई की गई है?
एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर एडिशनल एसपी को जांच सौंप दी है। - 4. घटना कब और कैसे शुरू हुई?
महिला अपने पति के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने गई थी, तभी टीआई ने उसका नंबर लिया और संपर्क करना शुरू किया। - 5. पुलिस प्रशासन पर क्या सवाल उठे हैं?
इस घटना ने पुलिस अधिकारियों के आचरण और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari