शिकायत लेकर पहुंची महिला के चक्कर काटने लगे थानेदार अमित कोरी, सस्पेंड

Sourabh Bhatnagar | Nov 27, 2024, 11:40 IST
Share
thesootr
thesootr

खंडवा के हरसूद थाने के टीआई अमित कोरी पर महिला ने छेड़छाड़ और धमकी का आरोप लगाया है। आरोप है कि टीआई ने धमकियां दीं और महिला को अपने साथ रहने का दबाव बनाया।

शेख रेहान @ खंडवा

खंडवा के हरसूद थाने के टीआई अमित कोरी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 26 वर्षीय महिला ने एसपी मनोज राय को सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें टीआई द्वारा छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर पीछा (स्टॉकिंग) और धमकाने का मामला सामने आया है।

'इंदौर में फ्लैट दूंगा'

महिला ने बताया कि पति के साथ हुए विवाद के बाद थाने पहुंचने पर टीआई ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि इसके बाद टीआई ने महिला को इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू किया। महिला का आरोप है कि टीआई ने कहा, पति को छोड़कर मेरे साथ रहो, मैं इंदौर में फ्लैट दूंगा।

रेलवे की 3 परियोजनाओं को मंजूरी, MP समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा

'जबरदस्ती हाथ पकड़ने की कोशिश की'

महिला ने बताया कि टीआई ने सोशल मीडिया पर उसके अकाउंट्स पर बार-बार मैसेज और वीडियो कॉल किए। जब उसे ब्लॉक कर दिया गया, तो वे घर के चक्कर लगाने लगे। एक बार उन्होंने जबरदस्ती हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला ने दांतों से काटकर अपना हाथ छुड़ाया।

पीड़िता की मां ने भी एसपी को बताया कि टीआई अमित कोरी अपनी कार से रोजाना घर के चार-पांच चक्कर लगाते थे। महिला के साथ वॉट्सएप चैटिंग में उन्होंने अपने फोटो और लव इमोजी भेजे।

अफसर की बेटी ने अपने स्कूल ड्राइवर से की लव मैरिज,थाने में सिर फुटव्वल

एसपी ने लिया एक्शन

एसपी मनोज राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीआई अमित कोरी को तत्काल निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एडिशनल एसपी इस मामले की जांच करेंगे।

इस घटना ने खंडवा पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों का यह रवैया चिंताजनक है।

FAQ

  1. 1. टीआई अमित कोरी पर क्या आरोप लगे हैं?
    टीआई पर महिला ने छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर पीछा और धमकी देने का आरोप लगाया है।
  2. 2. महिला ने किस प्रकार के सबूत दिए हैं?
    महिला ने वॉट्सएप चैटिंग, फोटो, और टीआई की स्टॉकिंग का विवरण एसपी को दिया।
  3. 3. क्या कार्रवाई की गई है?
    एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर एडिशनल एसपी को जांच सौंप दी है।
  4. 4. घटना कब और कैसे शुरू हुई?
    महिला अपने पति के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने गई थी, तभी टीआई ने उसका नंबर लिया और संपर्क करना शुरू किया।
  5. 5. पुलिस प्रशासन पर क्या सवाल उठे हैं?
    इस घटना ने पुलिस अधिकारियों के आचरण और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Khandwa News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा
  • TI अमित कोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि