सरपंच को धमकाने पर पुलिस ने दिव्यांग को बेरहमी से पीटा
Sanjay Sharma | Published:
police
पुलिस की बेरहमी पर लगाम नहीं लग रही। अक्टूबर में दो मौतों के बाद अब नर्मदापुरम जिले में थाने में पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों की निर्दयता की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
BHOPAL. थाने में पुलिस की निर्दयता के मामले थम नहीं रहे हैं। अब नर्मदानगर जिले के माखननगर थाने में मारपीट के आरोपी युवकों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इनमें एक युवक दिव्यांग है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने एसडीओपी इटारसी को जांच के आदेश दए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में टीआई दोनों आरोपियों युवक को बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं। पहले भी
नर्मदानगर जिले के माखननगर थाने में मारपीट के मामले में दो आरोपियों को लाया गया था। पुलिस जिन दो युवकों को पकड़कर लाई थी उन पर कई अपराध दर्ज हैं। सोमवार को जो वीडियो वायरल हुए वे एक सप्ताह पहले यानी 25 अक्टूबर के बताए जा रहे हैं। इन वीडियो में माखननगर थाने में तैनात टीआई मदन सिंह पंवार थाने लाए गए युवकों से पूछताछ कर रहे थे।
इसी दौरान किसी बात पर वे भड़क गए और दिव्यांग समीर खान और राहुल कहार को बेल्ट से पीटने लगे। दोनों को इस पिटाई में हथेली और पैरों में कई चोट आई हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें पीटे जाने के दौरान समीर हाथ जोड़कर बिलखता दिख रहा है।
थाने लाए गए आरोपी युवकों को पीटने के आरोपों से घिरे टीआई मदन सिंह की सफाई भी सामने आई है। उनका कहना है समीर खान के ट्रैक्टर ड्राइवर विष्णु ने ग्राम पंचायत रजौन के सरपंच लखन कीर की बाइक को टक्कर मार दी थी।
समीर ने सरपंच को मोबाइल फोन पर धमकी दी और फिर दस लड़कों को लेकर उन्हें धमकाने रजौन गांव भी पहुंच गया था। इस घटना का वीडियो सामने आने पर आरोपियों से पूछताछ करने थाने लाया गया था। वहीं पिटाई से जख्मी मारपीट के आरोपी समीर ने एसपी से शिकायत की।
ये खबरें भी पढ़िए :
MP Weather Report: प्रदेश में गुलाबी ठंड शुरू, कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
फटकार के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग: अब 4728 नर्सिंग और अस्पताल सहायकों की भर्ती तय
वायरल वीडियो के आधार पर एसपी साई कृष्णा एस थोटा ने इटारसी एसडीओपी को जांच के आदेश दिए हैं। एसपी का कहना है जांच में स्थिति सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी के आदेश के बाद वीडियो वायरल होने के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है।
मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा पीटे जाने की घटनाएं इससे पहले भी सामने आती रही हैं। थाने में बेरहमी से पीटे जाने के इस वीडियो की नर्मदानगर जिले में जमकर चर्चा हो रही है।
ये खबरें भी पढ़िए :
किसानों को ज्यादा बिजली दी तो अधिकारियों की कटेगी सैलरी, बारिश की मार के बाद अब नया संकट
मध्य प्रदेश के ऐसे 8 म्यूजियम, जहां आज भी हजारों साल पुराने इतिहास का अनुभव होता है
नर्मदापुरम जिले में थाने में आरोपी की पिटाई की घटना नई नहीं है। इससे कुछ दिन पहले राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा डंडों से बेरहमी से पीटा गया था। इस घटना में 22 साल के इंजीनियरिंग छात्र उदित गायकी की मौत हो गई थी। वहीं अशोकनगर जिले में पुलिस की अमानवीयता का शिकार हुए 50 वर्षीय ग्रामीण लखन यादव ने दम तोड़ चुके हैं।
मृतक के भाई अर्जुन सिंह ने पुलिसकर्मियों द्वारा लखन सिंह को गांव से पकड़कर ले जाने के बाद तालाब में डुबाकर लाठियों से पीटने के आरोप लगाए हैं। इन दोनों ही मामलों में मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है।
वीडियो से सामने आया मामला
इसी दौरान किसी बात पर वे भड़क गए और दिव्यांग समीर खान और राहुल कहार को बेल्ट से पीटने लगे। दोनों को इस पिटाई में हथेली और पैरों में कई चोट आई हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें पीटे जाने के दौरान समीर हाथ जोड़कर बिलखता दिख रहा है।
सरपंच को धमकाने पर की गई पिटाई
समीर ने सरपंच को मोबाइल फोन पर धमकी दी और फिर दस लड़कों को लेकर उन्हें धमकाने रजौन गांव भी पहुंच गया था। इस घटना का वीडियो सामने आने पर आरोपियों से पूछताछ करने थाने लाया गया था। वहीं पिटाई से जख्मी मारपीट के आरोपी समीर ने एसपी से शिकायत की।
ये खबरें भी पढ़िए :
MP Weather Report: प्रदेश में गुलाबी ठंड शुरू, कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
फटकार के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग: अब 4728 नर्सिंग और अस्पताल सहायकों की भर्ती तय
एसपी के आदेश पर की जा रही जांच
मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा पीटे जाने की घटनाएं इससे पहले भी सामने आती रही हैं। थाने में बेरहमी से पीटे जाने के इस वीडियो की नर्मदानगर जिले में जमकर चर्चा हो रही है।
ये खबरें भी पढ़िए :
किसानों को ज्यादा बिजली दी तो अधिकारियों की कटेगी सैलरी, बारिश की मार के बाद अब नया संकट
मध्य प्रदेश के ऐसे 8 म्यूजियम, जहां आज भी हजारों साल पुराने इतिहास का अनुभव होता है
20 दिन पहले दो लोगों ने गंवाई थी जान
मृतक के भाई अर्जुन सिंह ने पुलिसकर्मियों द्वारा लखन सिंह को गांव से पकड़कर ले जाने के बाद तालाब में डुबाकर लाठियों से पीटने के आरोप लगाए हैं। इन दोनों ही मामलों में मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari