TI line attached : नेताओं की ऐसी तैसी करने वाली थाना प्रभारी को हटाया
Jitendra Shrivastava | May 14, 2024, 18:33 IST
THESOOTR
मोबाइल फोन पर फरियादी से अभद्र भाषा में बात करने वाली चाकघाट थाने की टीआई उषा सिंह सोमवंशी का ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने टीआई को लाइन अटैच कर जांच के आदेश भी जारी किए हैं...
TI line attached : रीवा की चाकघाट थाना प्रभारी ऊषा सिंह सोमवंशी का ऑडियो वायरल होने के बाद, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सोमवार को उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। इस ऑडियो में थाना प्रभारी, थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे एक व्यक्ति से बातचीत कर रही हैं और उससे अभद्रतापूर्वक व्यवहार कर रही हैं। इस मामले में पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। थाने की कमान उपनिरीक्षक को सौंप दी गई है।
फरियादी से बातचीत के दौरान टीआई ने कहा कि तेरे नेताओं की ऐसी की तैसी, तू सुन ले अच्छे से और रिकॉर्ड भी कर ले। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता राजनीतिक दबाव का। उन्होंने आगे कहा की फालतू की बकवास न कर। तेरे बाप ने तुझे एक जूता मारा था, मेरे सामने आएगा मैं दो जूते मारूंगी तुझे। मालूम हो कि रीवा जिले के चाकघाट थाने की महिला टीआई उषा सिंह सोमवंशी ( TI Usha Somvanshi ) की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस ऑडियो क्लिप में थाना प्रभारी फरियादी के साथ फोन पर अभद्र भाषा में बात कर रही हैं।
दरअसल, पड़री गांव निवासी अभय द्विवेदी पारिवारिक विवाद में अपने चाचा की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। फरियादी अभय द्विवेदी का आरोप था कि उनके चाचा ने उनके साथ मारपीट की थी। पीड़ित के अनुसार थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी फरियादी नहीं सुनी और थाने से वापस लौटा दिया। फरियादी अभय द्विवेदी का कहना है कि जब दो दिन तक उनकी फरियाद नहीं सुनी गई, तो उन्होंने चाकघाट थाना प्रभारी उषा सिंह सोमवंशी से मोबाइल पर बात की। इसी बातचीत के दौरान टीआई ने उनसे अमर्यादित भाषा का उपयोग किया।
इस मामले में प्रारंभिक जांच में ऑडियो क्लिप सही पाई गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने थाना प्रभारी उषा सिंह सोमवंशी को लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ एसपी विवेक सिंह ने आरोपी टीआई के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
टीआई सोमवंशी ने किया था अभद्र भाषा का प्रयोग

फरियादी अपने चाचा की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे
दरअसल, पड़री गांव निवासी अभय द्विवेदी पारिवारिक विवाद में अपने चाचा की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। फरियादी अभय द्विवेदी का आरोप था कि उनके चाचा ने उनके साथ मारपीट की थी। पीड़ित के अनुसार थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी फरियादी नहीं सुनी और थाने से वापस लौटा दिया। फरियादी अभय द्विवेदी का कहना है कि जब दो दिन तक उनकी फरियाद नहीं सुनी गई, तो उन्होंने चाकघाट थाना प्रभारी उषा सिंह सोमवंशी से मोबाइल पर बात की। इसी बातचीत के दौरान टीआई ने उनसे अमर्यादित भाषा का उपयोग किया।
ऑडियो क्लिप सही पाई गईः एसपी
इस मामले में प्रारंभिक जांच में ऑडियो क्लिप सही पाई गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने थाना प्रभारी उषा सिंह सोमवंशी को लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ एसपी विवेक सिंह ने आरोपी टीआई के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari