इंदौर में TI रूआंसे होकर प्रदर्शनकारियों से बोले- मेरा ट्रांसफर करा दो, मारना हो तो गोली मार दो

Sanjay Gupta | Aug 05, 2024, 15:43 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T154656.555
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T154656.555

बदमाशों की थाने की ही रील सामने आने के बाद बीजेपी नेता पहुंचे थे प्रदर्शन करने के लिए। मांग थी कि इनका सार्वजनिक जुलूस निकालो। इसमें एक आरोपी नेता रवि प्रजापत तो नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे का ड्राइवर भी है

INDORE. इंदौर पुलिस क्या इतनी बेबस हो चुकी है। मुश्किल से 30 प्रदर्शनकारियों के सामने टीआई को रूआंसे होकर बोलना पड़ रहा है- मेरा ट्रांसफर करा दो, मुझे मारना हो तो गोली मार दो। यह घटना हुई है उसी हीरानगर थाने में जहां पुलिस की नाक के नीचे बदमाशों ने थाने में ही रील बना ली और वायरल कर दी।

क्या बोले टीआई ?

बदमाशों की थाने की ही रील सामने आने के बाद बीजेपी नेता पहुंचे थे प्रदर्शन करने के लिए। मांग थी कि इनका सार्वजनिक जुलूस निकालो। इसमें एक आरोपी नेता रवि प्रजापत तो नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे का ड्राइवर भी है, इसलिए मुद्दा और राजनीतिक हो गया। प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी से परेशान होकर टीआई पीएल शर्मा बाहर आए और बोले- कोई कमी नहीं छोड़ी आपने, मेरा ट्रांसफर करा दो, कोई कमी नहीं छोड़ी, जितना कर सकते हो कर लो, मुझे मारना हो गोली मार दो, मार लो, कोई कमी नहीं छोड़ी आपने, कार्रवाई करूंगा आपके खिलाफ। इस पर प्रदर्शनकारी भी नाराज हो गए और एक तो थाने में ही घुस गया कि लो कर लो कार्रवाई।

यह है मामला

शुक्रवार को हीरानगर पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट केस में रवि प्रजापति, योगेश व अन्य पर केस किया। इसमें प्रजापति व योगेश शनिवार को उसी बेसबास के साथ थाने में सरेंडर हुए जिससे उन्होंने आरोपी को मारा था। इस दौरान उनके साथी सुमित गुर्जर ने थाने में ही दोनों का वीडियो बनाया और रील बनाकर वायरल कर दी। इसके बाद रविवार को प्रदर्शनकारी थाने पर पहुंचे और विरोध किया। इसी दौरान यह टीआई रूआंसे हो गए और खुद को गोली मार देने की बात कहने लगे।

बाद में कराई बदमाशों से उठाबैठक

हालांकि पुलिस की भद पिट जाने के बाद आला अधिकारी सक्रिय हुए और दोनों बदमाशों का कान पकडकर माफी मांगते हुए और उठाबैठक करते हुए वीडियो बनवाया और इसे जारी कराया। ताकि खाकी का मान रह जाए। बताया गया कि दोनों बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। उधर अब टीआई का वीडियो सामने आ गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

Tags:
  • इंदौर में TI रूआंसे
  • इंदौर पुलिस बेबस
  • नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे
  • टीआई पीएल शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा