कांग्रेस के मौजूदा विधायकों पर टिकट का संकट, पहली सूची में नहीं मिली जगह, जीत की संभावना पर ही होगा विचार

Chandresh Sharma | Oct 16, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस के मौजूदा विधायकों पर टिकट का संकट, पहली सूची में नहीं मिली जगह, जीत की संभावना पर ही होगा विचार
कांग्रेस के मौजूदा विधायकों पर टिकट का संकट, पहली सूची में नहीं मिली जगह, जीत की संभावना पर ही होगा विचार

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची में 69 मौजूदा विधायकों के टिकट घोषित कर दिए हैं। साथ ही 6 सिटिंग एमएलए के टिकट काटे गए हैं। विधायकों पर टिकट कटने की तलवार लटक रही है।

अरुण तिवारी, BHOPAL. कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची में 69 मौजूदा विधायकों के टिकट घोषित कर दिए हैं। साथ ही 6 सिटिंग एमएलए के टिकट काटे गए हैं। इस तरह 96 मौजूदा विधायकों में से कांग्रेस ने 75 विधायकों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर दिया है। बाकी बचे 21 सिटिंग एमएलए इस सूची में जगह नहीं बना पाए। इन विधायकों पर टिकट कटने की तलवार लटक रही है। यानी सर्वे में इनकी रिपोर्ट बेहतर नहीं आई है इसीलिए जीत की संभावना के आधार पर विचार चल रहा है। कमलनाथ ने कहा कि सारे बिंदुओं के आधार पर विचार कर उम्मीदवारों की अगली सूची जारी की जाएगी। कांग्रेस में टिकट के लिए सर्वे ही सर्वेसर्वा है।

इन 21 मौजूदा विधायकों पर टिकट की तलवार

सीट

मौजूदा विधायक/ दावेदार

सुमावली
अजब सिंह कुशवाहा
मुरैना
राकेश मावई
दिमनी
रविंद्र सिंह तोमर
गोहद
मेवाराम जाटव
दमोह
अजय टंडन
कोतमा
सुनील सराफ
निवास
डॉ अशोक मर्सकोले
गाडरवारा
सुनीता पटेल
जुन्नारदेव
सुनील उइके
अमरवाडा
कमलेश प्रताप शाह
चौरई
सुजीत मेर सिंह
सौंसर
विजय चौरे
परासिया
सोहनलाल बाल्मीकि
पांढुर्ना
नीलेश उइके
भोपाल उत्तर
आरिफ अकील
भोपाल दक्षिण पश्चिम
पीसी शर्मा
ब्यावरा
रामचंद्र दांगी
सेंधवा
ग्यारसीलाल रावत
पानसेमल
चंद्रभागा किराडे
मनावर
डॉ हीरालाल अलावा
बडनगर
मुरली मोरवाल
4 हजार थे टिकट के आवेदन

कांग्रेस की पहली सूची के बाद विरोध के सुर उठने लगे हैं। कई दावेदार टिकट न मिलने से नाराज हैं। प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चल पड़ा है। कमलनाथ कहते हैँ कि चार हजार लोगों ने टिकट मांगा था और सभी ने जीतने की गारंटी ली थी लेकिन सबको टिकट देना मुमकिन नहीं है। जीत की सबसे ज्यादा संभावना वाले बेहतर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

बंटी आइटम, विक्रम कलाकार

कमलनाथ से जब पूछा गया कि उनके सामने उतरे बीजेपी के कैंडिडेट बंटी साहू को कितनी चुनौती मानते हैं तो कमलनाथ ने कहा कि आप पता कर लीजिए कि बंटी साहू कितना बड़ा आइटम है। वहींबुधनी उम्मीदवार पर बोले कि विक्रम मस्ताल कलाकार हैं और शिवराज सिंह चौहान भी कलाकार हैं।लेकिन कलाकारी के मुकाबले में विक्रम से शिवराज जीत जाएंगे।

छिंदवाड़ा में नकुलनाथ की मुहर

दूसरी सूची में नाम अटकने के साथ ही मौजूदा विधायकों की सांसें भी अटक गई हैं। टिकट का इंतजार कर रहे इन विधायकों ने फिर से अपने_अपने आकाओं के यहां फेरी लगानी शुरु कर दी है। पहली सूची में छिंदवाड़ा के विधायकों के नाम भी नहीं आ पाए हैं। कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा का फैसला नकुलनाथ करेंगे। पहले उम्मीदवारों की घोषणा छिंदवाड़ा में होगी फिर प्रदेश में होगी।

सपा से चल रही है बातचीत

प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की भी चर्चा चल रही है। खबर ये है कि सपा ने अपने लिए पांच सीटें मांगी हैं जिस पर सहमति नहीं बन पा रही है। कमलनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव से उनकी बात हुई है,वे बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर विचार चल रहा है।

गौतम पटेल कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस में बीजेपी नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। पीसीसी में कमलनाथ के सामने कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। गाडरवारा के बीजेपी के पूर्व विधायक गोविंद पटेल के पुत्र गौतम पटेल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वहीं कांग्रेस नेता महेंद्र बौद्ध की भी पार्टी में वापसी हो गई है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • Ticket crisis for sitting MLAs
  • survey is survey
  • waiting for second list
  • मौजूदा विधायकों पर टिकट का संकट
  • सर्वे ही सर्वेसर्वा
  • दूसरी लिस्ट का इंतज़ार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा