टीकमगढ़ में आबकारी टीम पर हमला, SI की पिस्टल छीनी, जान बचाकर भागी टीम

Sourabh Bhatnagar | Jan 11, 2025, 10:26 IST
Share
thesootr
thesootr

टीकमगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम पर हमला किया गया। टीम ने अवैध शराब बेचने की पुष्टि के बाद छापेमारी करने पहुंची थी।

टीकमगढ़ जिले के एक गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर एक परिवार ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में आबकारी उप निरीक्षक विजय सिंह चौहान समेत चार लोग घायल हो गए। हमलावरों ने एसआई की सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली।

अवैध शराब की पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई

आबकारी उप निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वीरऊ गांव के एक घर में अवैध शराब बेची जा रही है। जांच के लिए उन्होंने एक आबकारी आरक्षक को सिविल ड्रेस में उस घर से शराब खरीदने भेजा। आरक्षक ने वहां से एक क्वार्टर देशी शराब खरीदी और टीम को घर में शराब रखे होने की पुष्टि की। इसके बाद टीम ने छापा मारकर 20 क्वार्टर अवैध शराब जब्त कर ली।

लाठी-डंडों से टीम पर किया हमला

छापेमारी के दौरान घर में मौजूद महिला शराब बेच रही थी। इसी बीच उसका ससुर वहां आ गया और उसने महिला की बजाय उसके पति पर कार्रवाई करने की बात कही। महिला ने अपने पति को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में उसका पति संतोष यादव लाठी-डंडों के साथ पहुंचा और उसने अपने बेटों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है।

पत्थरों से हमला और सर्विस रिवॉल्वर छीनी

हमले में आरोपी संतोष यादव ने एसआई विजय सिंह की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली। टीम पर पत्थरों से हमला भी किया गया, जिससे आबकारी आरक्षक प्रहलाद प्रजापति, वीरेंद्र विश्वकर्मा और महेंद्र राय घायल हो गए। स्थिति बिगड़ती देख टीम किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागी और पुलिस को घटना की सूचना दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि आरोपी संतोष यादव और उसका परिवार अवैध शराब के कारोबार में लिप्त थे।

FAQ

  1. 1. घटना कहां और कब हुई?
    यह घटना टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के वीरऊ गांव में शुक्रवार रात 7:30 बजे हुई।
  2. 2. कितने लोग घायल हुए हैं?
    घटना में आबकारी उप निरीक्षक समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं।
  3. 3. हमले का मुख्य आरोपी कौन है?
    हमले का मुख्य आरोपी संतोष यादव है, जो अपने बेटों और अन्य परिजनों के साथ इस घटना में शामिल था।
  4. 4. टीम ने क्या जब्त किया?
    टीम ने छापेमारी के दौरान 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की।
  5. 5. पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
    पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़
  • MP Crime News
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • टीकमगढ़ न्यूज
  • टीकमगढ़ पुलिस
  • tikamgarh crime news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग