टीकमगढ़ में BJP नेता के घर पर 30 मिनट तक बदमाशों ने बरसाई गोलियां
Dolly patil | Published:
भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनसे लगातार उनकी जान को खतरा है। इसके पहले भी पुलिस थाने को जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने, बताया कि करीब आज से 6 महीने पहले हरियाणा के शूटर बुलाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया गया था।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात निकल कर सामने आ रही है। दरअसल यहां बीजेपी ( BJP ) के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के घर फायरिंग हुई।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात निकल कर सामने आई है। दरअसल यहां बीजेपी के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के घर फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक ये घटना शुक्रवार की दोपहर की है। घटना के वक्त महामंत्री घर के अंदर अपने परिजनों से बात कर रहे थे तभी अचानक फायरिंग की आवाज आई। जब उन्होंने मुड़कर देखा तो हथियारों से लैस कई लोग लगातार फायरिंग कर रहे थे। बीजेपी नेता के घर बदमाशों ने लगातार 30 मिनट तक फायरिंग की गई।हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है।
टीकमगढ़ में महिला से मांगी गई 50 हजार की रिश्वत, महिला ने कुछ ऐसा किया कि मच गया हड़कंप
दरअसल फायरिंग की घटना जिले के लिधौरा नगर के रहने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री मुनेंद्र सिंह सेंगर के घर हुई। यहां 6 हथियारबंद लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग करके दहशत फैलाई। इसके बाद वहां से फरार हो गए। वहीं, नेता की तरफ से शिकायत मिलने के बाद इस पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
घटना देख रहे प्रत्यक्षदर्शियों ( Eyewitnesses) ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक बाइक पर सवार होकर लोग आए और फायरिंग करने लगे। उनके पास अवैध कट्टों के साथ-साथ 9 एमएम की पिस्तौल भी थी। फायरिंग की घटना के बाद शहर में सन्नाटा पसर गया और दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके घर की ओर रवाना हो गए।
कांग्रेस की कलह के बीच भूपेश बघेल ने मनाया तो मैदान से हटे कन्हैया
भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनसे लगातार उनकी जान को खतरा है। इसके पहले भी पुलिस थाने को जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने, बताया कि करीब आज से 6 महीने पहले हरियाणा के शूटर बुलाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया गया था।
लिधौरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में फरियादी मुनेंद्र सिंह के आवेदन पर पुरानी रंजिश के चलते राहुल ठाकुर निवासी लिधौरा, शैलेंद्र ठाकुर निवासी जेवर सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों ने अचानक आकर के मुनेंद्र के घर पर हमला बोला और अवैध हथियारों से फायरिंग की।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
टीकमगढ़ में महिला से मांगी गई 50 हजार की रिश्वत, महिला ने कुछ ऐसा किया कि मच गया हड़कंप
कई राउंड की फायरिंग
आरोपियों के पास थी 9 एमएम की पिस्तौल
कांग्रेस की कलह के बीच भूपेश बघेल ने मनाया तो मैदान से हटे कन्हैया
महामंत्री ने क्या कहा
पुलिस ने क्या कहा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar