इंदौर के स्कूल में फिर तिलक विवाद, बच्ची को बाहर किया, हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी, प्रबंधन ने जताया खेद

BP Shrivastava | Nov 01, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर के स्कूल में फिर तिलक विवाद, बच्ची को बाहर किया, हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी, प्रबंधन ने जताया खेद
इंदौर के स्कूल में फिर तिलक विवाद, बच्ची को बाहर किया, हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी, प्रबंधन ने जताया खेद

गांधीनगर के ब्लासम एकेडमी स्कूल में एक बच्ची को कुमकुम और चंदन की टिकी लगाकर आने पर स्कूल में आने से मना कर दिया गया। बाद में हिंदू संगठनों ने स्कूल में नारेबाजी की।आखिर में स्कूल प्रबंधन ने खेद जताया

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के एक स्कूल में फिर से तिलक विवाद सामने आया है। एक बच्ची को चंदन की टीकी लगाकर आने पर महिला शिक्षक द्वारा बाहर कर दिया गया। यह बात हिंदू संगठनों को पता चली तो वह स्कूल पहुंचे और इसका कारण पूछा। नारेबाजी भी हुई। आखिर में स्कूल प्रबंधन ने खेद जताया। इसके बाद प्रदर्शन करने गए बजंरग दल संगठन के पदाधिकारी वहां से रवना हुए।

यह है मामला

गांधीनगर के ब्लासम एकेडमी स्कूल में एक बच्ची को कुमकुम और चंदन का टीका लगाकर आने पर स्कूल में आने से मना कर दिया गया। बच्ची को कहा गया कि यह सब लगाना हो तो स्कूल मत बताना। उसे परिवार में यह बात बताई और पालकों ने आपत्ति ली। बजरंग दल संगठन के माला प्रांत बलो उपासना प्रमुख तन्नू शर्मा ने बताया कि हमारे पास जानकारी आने पर इसका विरोध किया गया। संगठन के चेतन गोस्वामी, राकेश भारती, अंतिम शुक्ला व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से बात की।

मोबाइल पर बात की, पता चला खुद ही शिक्षक ने ऐसा बोला

मोबाइल पर संबंधित शिक्षक से बात की गई. उन्होंने कहा कि स्कूल में ही यह बात किसी ने कही थी, इसलिए बच्ची को मना किया। लेकिन जब पूछा गया कि किसने कहा था या कोई लिखित आदेश था तो वह बता नहीं सकी। सामने आया कि शिक्षक ने अपने स्तर पर ही बच्ची को मना कर दिय था। इसके बाद प्रबंधन ने खेद जताया।

आ सकता है तिलक लगाकर, बाल अधिकार आयोग के हैं आदेश

भारत में अब कोई भी स्कूल अपने विद्यार्थियों को मेहंदी लगाकर आने, कलाई पर कलावा अथवा राखी बांध कराने या माथे पर तिलक लगाकर आने से रोक नहीं सकता। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने दिनांक 30 अगस्त 2023 को इस बारे में निर्देश जारी किए थे। यह आदेश भी जुलाई माह में इंदौर के ही एक निजी स्कूल में तिलक लगाकर बच्चे के आने पर उसे लौटाने संबंधी हुए विवाद के बाद जारी हुए थे।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Tilak controversy in Indore school
  • girl expelled for applying sandalwood
  • Bajrang Dal protested
  • इंदौर के स्कूल में तिलक विवाद
  • चंदन लगाने पर बच्ची को बाहर किया
  • बजरंग दल ने विरोध किया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा