CM शिवराज सिंह चौहान के लिए आज का दिन अहम, करने वाले हैं ये खास काम...
Pratibha Rana | Oct 30, 2023, 24:00 IST
CM शिवराज सिंह चौहान के लिए आज का दिन अहम, करने वाले हैं ये खास काम...
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन रहेगा। दोपहर तीन बजे तक जो अभ्यर्थी रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में उपस्थित होंगे।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज (30 अक्टूबर) नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन है। सभी जिलों में आज बड़ी संख्या में नामांकन होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सहित कई बड़े नेता नामांकन दाखिल करेंगे। दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं दो नवंबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। वे अपने परिवार के साथ फार्म भरने जाएंगे। पर्चा जमा करने से पहले शिवराज दोपहर एक बजे सलकनपुर पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे। फिर वह दोपहर दो बजे बुधनी में नामांकन जमा करने पहुंचेंगे। बता दें, सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल को उतारा है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी नामांकन जमा करने जाने वाले हैं।
नामांकन पत्र जमा करने के लिए इस बार उम्मीदवारों को 6 दिन मिले हैं। अभी तक सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 1343 उम्मीदवारों ने 1548 नामांकन पत्र जमा किए हैं।
मध्य प्रदेश में अगले महीने चुनाव होना है। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे आएंगे। मध्य प्रदेश में पहली बार 80 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और दिव्यागों को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी जा रही है।
सभी जिलों में आज उमड़ेगी भीड़
1343 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
- 21 अक्टूबर- 17
- 23 अक्टूबर- 137
- 25 अक्टूबर- 136
- 26 अक्टूबर- 377
- 27 अक्टूबर- 676
मप्र में एक फेज में होगी वोटिंग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari