आज फिर खिलेंगे बहनों के चेहरे: लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपए, फिर 1500 करने की तैयारी

Pratibha Rana | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
आज फिर खिलेंगे बहनों के चेहरे: लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपए, फिर 1500 करने की तैयारी
आज फिर खिलेंगे बहनों के चेहरे: लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1250 रुपए, फिर 1500 करने की तैयारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मार्च महीने में की गई थी। हर महीने की 10 तारीख को महिलाओ के खाते में 1 हजार रूपए भेजे जा रहे है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज (4 अक्टूबर) को रतलाम जिले के जावरा में कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों के खातों में पांचवीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की लाड़ली बहनों को अभी तक चार किस्त मिल चुकी है। बता दें, मुख्यमंत्री शिवराज ने बहनों के लिए शुरू की लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1000 रुपए से 1250 रुपए कर दिया था। अब लाड़ली बहनों को हर महीने बढ़ी हुई राशि मिलेगी यानि इस महीने (अक्टूबर) से लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए आएंगे। आगे चलकर शिवराज सरकार लाड़ली बहनों को देने वाली राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 कर सकती है।

ये खबर भी पढ़िए....

भोपाल गैसकांड पर जिला कोर्ट में डाउ केमिकल के वकील पहली बार रखा पक्ष; बोले- कंपनी भोपाल के न्यायिक क्षेत्राधिकार में नहीं

योजना के पैसे में की जा सकती है वृद्धि

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहन योजना को शिवराज सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे वह इस राशि को बढ़ाएंगे। सीएम ने कहा था कि इस योजना में पैसे बढ़ाते जाएंगे। 1,250, 1,500 और फिर इसे 3 हजार रुपए करूंगा। हालांकि माना जा रहा है कि आचार संहिता के पहले ये राशि बढ़कर 1500 रुपए हो जाएंगी।

ये खबर भी पढ़िए....

क्या मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के सहारे बीजेपी को मिलेगी जीत ? जानिए क्या कहता है अंक गणित ?

इतनी करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होगी राशि

बता दें, लाड़ली बहना योजना में इस बार अक्टूबर की किस्त करीब 1.31 करोड़ महिलाओं को दी जाएगी जो पहले से ज्यादा है। इनमें से छह लाख महिलाएं वे हैं, जो पहले परिवार के पास ट्रैक्टर होने के कारण इस योजना से नहीं जुड़ पाई थी, अब उनको भी इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इससे अब योजना की लाभार्थियों की संख्या 1.25 करोड़ से बढ़कर 1.31 करोड़ हो गई है।

ये खबर भी पढ़िए....

PM ने ग्वालियर-उदयपुर में क्यों उठाया टेलर कन्हैया लाल का मुद्दा, कांग्रेस बोली- क्या चुनाव को सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं मोदी

पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सेलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है।
Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Ladli Behna Yojana
  • लाड़ली बहना योजना
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • Chief Minister Shivraj Singh Chauhan
  • Ladli Behna Yojana 5th Kist Update
  • 1250 come account of sisters
  • बहनों के खाते में आएंगे 1250
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई