इंदौर में 9 सीटों के लिए कुल 92 उम्मीदवार मैदान में, बसपा सभी सीटों पर, आप चार जगह, पूर्व संघ प्रचारक तीन और जयस एक सीट पर उतरी

Pratibha Rana | Nov 03, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में 9 सीटों के लिए कुल 92 उम्मीदवार मैदान में, बसपा सभी सीटों पर, आप चार जगह, पूर्व संघ प्रचारक तीन और जयस एक सीट पर उतरी
इंदौर में 9 सीटों के लिए कुल 92 उम्मीदवार मैदान में, बसपा सभी सीटों पर, आप चार जगह, पूर्व संघ प्रचारक तीन और जयस एक सीट पर उतरी

इंदौर की सभी नौ विधानसभा सीटों के लिए नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशी तय हो गए हैं। इसमें 92 प्रत्याशी मैदान में हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों के लिए नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशी तय हो गए हैं। इसमें 92 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें सबसे ज्यादा विधानसभा क्रमांक पांच में 16 प्रत्याशी हैं और वहीं सांवेर में सबसे कम 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित हो गए हैं। महू में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार तो वहीं महू में जबरेशवर हिंद संगठन के राजेंद्र चौधरी के निर्दलीय तौर पर उतरने से हलचल तेज हो गई है।

बसपा, आप, एआईएमआईएम, जयस और पूर्व संघ प्रचारक इन सीटों पर

बसपा ने सभी 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी ने विधानसभा-1 और 5 में 2 जगह प्रत्याशी उतारे हैं। जयस का निर्दलीय समर्थक महू सीट पर उतरा है। वहीं आप ने विधानसभा एक, चार, पांच और महू कुल चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसी तरह संघ के पूर्व प्रचारकों द्वारा बनाई गई पार्टी जनहित के प्रत्याशी भी इंदौर विधानसभा एक, चार, पांच सीट पर जोर लगा रहे हैं। इनके साथ ही सोशलिस्ट पार्टी, जनसंघ, बहुजन मुक्ति पार्टी, रिपब्लिकशन पार्टी ऑफ इंडिया, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के भी प्रत्याशी उतरे हैं।

इंदौर विधासनभा क्रमांक-1 - 10 प्रत्याशी

संजय शुक्ला- कांग्रेस

कैलाश विजयवर्गीय- बीजेपी

अनुराग यादव-आप

सुनील अहिरवार- बसपा

यासिर पठान- एआईएमआईएम

निर्दलीय- संजय शुक्ला, अभय जैन (जनहित पार्टी), अभिनंदन शर्मा, मनीष, राकेश कुमार

इंदौर विधानसभा क्रमांक-2 - 8 प्रत्याशी

चिंटू चौकसे- कांग्रेस

रमेश मेंदोला-बीजेपी

धर्मदास अहिरवार- बसपा

महेश गरूजे- जनसंघ

प्रमोद नामदवे-सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया

निर्दलीय- भूपेंद्र तिवारी और राजा चौधरी

इंदौर विधानसभा क्रमांक-3 - 8 प्रत्याशी

दीपक(पिंटू) जोशी- कांग्रेस

गोलू शुक्ला- बीजेपी

बिबिशन नायक- रिपब्लिकशन पार्टी ऑफ इंडिया

प्रकाश वर्मा- बसपा

निर्दलीय- आनंद जैन, महेश जोशी पिंटू, पंकज गुप्ता, राजेंद्र सिंह पनवार

इंदौर विधानसभा क्रमांक-4 - 8 प्रत्याशी

पीएस राजा मांधवानी- कांग्रेस

मालिनी गौड़- बीजेपी

डॉ. पियूष जोशी- आप

सत्यनारायण बिनोरिया-बसपा

निर्दलीय- परमानंद तोलानी, विजय इंगले, जगदीश नेभानी, विजय दुबे

इंदौर विधानसभा क्रमांक-5 - 16 प्रत्याशी

कांग्रेस- सत्यनारायण पटेल

बीजेपी- महेंद्र हार्डिया

फैजल वसीम शेख-एआईएमआईएम

मो जमील- सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया

मनोहर बिजोरे- बसपा

विनोद त्यागी- आप

आबिद हुसैन- आजाद समाज पार्टी (काशीराम)

निर्दलीय- अमित सोलंकी, जीयासुद्दीन, चना ज्ञानेश, संजीव, जयेश तायड़े, ड़ॉ, सुभाष बारोड (जनहित पार्टी), पूनम खंडेलवाल, अयाज अली. सलीम पठान

इंदौर विधानसभा राउ - 11 प्रत्याशी

जीतू पटवारी-कांग्रेस

मधु वर्मा- बीजेपी

मोहन सोनगरा- आजाद समाज पार्टी

आशीष बारोडे- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)

भानुप्रताप अटेरिया- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

देवकी मंडलोई बसपा

निर्दलीय- हेमंत राठौर, आशिफ पटेल, मधु वर्मा, प्रदीप मधुकर, रवि सिरवैया

इंदौर विधानसभा महू - 11 प्रत्याशी

रामकिशोर शुक्ला- कांग्रेस

उषा ठाकुर- बीजेपी

महेश पांचुलाल- बहुजन मुक्ति पार्टी

विकास यादव- जनता कांग्रेस

अरूण सिंह चौहान- कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट)

किशोर मालवीय- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

कैलास उंटवाल- बसपा

सुनील चौधरी- आप

निर्दलीय- अंतरसिंह दरबार. अभिषेक वर्मा, प्रदीप मावी (जयस),

इंदौर विधानसभा देपालपुर - 13 प्रत्याशी

विशाल पटेल- कांग्रेस

मनोज पटेल- बीजेपी

अरूण मिश्रा- बसपा

सोहन सोलंकी- बहुजन मुक्ति पार्टी

निर्दलीय- जगदीश पंचरंगिया, मनोज पटेल, राहुल, राजेंद्र चौधरी, इत्तेख्वाब आलम, इलियास अली, चेतन बैरागी, पंकज नेगी.

इंदौर विधानसभा सांवेर - 7 प्रत्याशी

रानी सैतिया- कांग्रेस

तुलसीराम सिलावट-बीजेपी

सीमा गोकुल- बसपा

विनोद यादव अंबेडकर- आजा समाज पार्टी कांशीराम

निर्दलीय- प्रेमचंद वासीवाल गुडुडु, बाबू सर, घनश्याम चंदेल

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • 92 candidates for nine seats in Indore
  • इंदौर में नौ सीटों में 92 उम्मीदवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं