इंदौर में आज विजयादशमी पर रावण दहन के चलते बदलेगा ट्रैफिक, पुलिस ने जारी किया डायवर्सन प्लान

Pratibha Rana | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में आज विजयादशमी पर रावण दहन के चलते बदलेगा ट्रैफिक, पुलिस ने जारी किया डायवर्सन प्लान
इंदौर में आज विजयादशमी पर रावण दहन के चलते बदलेगा ट्रैफिक, पुलिस ने जारी किया डायवर्सन प्लान

इंदौर में विजयदशमी पर्व के अवसर पर 24 अक्टूबर मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में रावण दहन कार्यक्रम रहेंगे। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्सन प्लान जारी किया है।

संजय गुप्ता@ INDORE.

इंदौर में विजयदशमी पर्व के अवसर पर 24 अक्टूबर मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में रावण दहन कार्यक्रम रहेंगे। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्सन प्लान जारी किया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होना है, जहां काफी संख्या में लोग रावण दहन देखने आते हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन में ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था शाम 5 बजे से कार्यक्रम समाप्त तक लगातार जारी रहेगी। यातायात दबाव को देखते हुए यातायात डायवर्सन व्यवस्था समय पूर्व भी लागू की जा सकती है।

इस तरह होगी व्यवस्था

● अन्नपूर्णा रोड दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान डायवर्सन व्यवस्था चाणक्यपुरी चौराहा, फूटीकोठी चौराहा, रंजीत हनुमान मन्दिर के सामने से, मधुवन कालोनी चौराहे की और लागू रहेगी। यहा शाम साढ़े सात बजे 110 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।

● चिमन बाग मैदान रावण दहन के दौरान डायवर्सन व्यवस्था नगर निगम चौराहा, मृगनयनी चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, डीआरपी लाइन चौराहा, स्नेहालतागंज बगीचा टी की ओर लागू रहेगी।

● सुभाष नगर रावण दहन के दौरान डायवर्सन व्यवस्था परदेसीपुरा चौराहा, मालवा मिल चौराहा, विश्रांति चौराहा, परदेसीपुरा थाना टी की और लागू रहेगी।

● तिलक नगर मैदान रावण दहन कार्यक्रम के दौरान मार्ग तिलक नगर टेंपो स्टैंड, एसकेपीएस स्कूल टी, कनाडिया रोड टर्निंग से डायवर्ट रहेगा।

● संयोगितागंज स्कूल क्रमांक 2 में रावण दहन के दौरान डायवर्सन व्यवस्था मधु मिलन चौराहा, छावनी चौराहा, लक्ष्मी नारायण दूध दही भंडार चौराहे की ओर लागू रहेगी।

● संयोगितागंज स्कूल क्रमांक 1 रावण दहन के दौरान डायवर्सन व्यवस्था प्रकाश चंद सेठी अस्पताल गली, पूजा डेरी चौराहा की ओर लागू रहेगी।

● विजयनगर चौराहा बिजनेस पार्क रावण दहन के दौरान बापट चौराहा, रेडिसन चौराहा, सत्यसाई चौराहा से डायवर्जन होगा। समस्त भारी वाहन बापट चौराहे से रेडिसन चौराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन कनाडिया फ़्लाइ ओवर का प्रयोग कर बैस्ट प्राइज़ मांगलिया टोल होते हुये सांवेर रोड का उपयोग कर उज्जैन की और आवागमन कर सकेंगे।

तय स्थान पर ही करें वाहन पार्किंग

इसके अतिरिक्त शहर के अन्य क्षेत्रों में भी होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारी, कर्मचारी लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस की कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आम जनमानस से अपील हैं, कि यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारी द्वारा बताए गए स्थान पर सुव्यवस्थित अपने वाहन पार्क करें। अन्य वाहन चालक कृपया परिवर्तित मार्गो का उपयोग करें, असुविधा से बचे और सहयोग करें।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Vijayadashami festival in Indore
  • Ravana Dahan today
  • traffic will change due to Ravana Dahan
  • इंदौर में विजयदशमी पर्व
  • आज रावण दहन
  • रावण दहन के चलते बदलेगा ट्रैफिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा