हादसा : तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा, 5 की मौत, 7 गंभीर

Neel Tiwari | Published:
Share
Tragic accident in Jabalpur Speeding car crushes laborers, 3 killed
Photograph: (the sootr)

जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खाना खा रहे 12 मजदूरों को कुचला। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई और 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक फरार हो गया।

NEWS IN SHORT

  • बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर दोपहर 2 बजे हादसा।
  • रेलिंग की सफाई के बाद सड़क किनारे बैठकर मजदूर खाना खा रहे थे।
  • तेज रफ्तार सफेद कार टक्कर मारकर मौके से फरार।
  • 3 मजदूरों की मौके पर मौत,दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
  • CCTV फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश जारी।

NEWS IN DETAIL

JABALPUR. जबलपुर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जब सड़क किनारे भोजन कर रहे मजदूरों को कार ने कुचल दिया। हादसे में दो महिली व एक पुरुष मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई, 10 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

df9c74d5-aff
df9c74d5-aff


यह खबरें भी पढ़ें...

एम्स भोपाल की रिसर्च: नींद की कमी से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

दहेज के लिए बना फर्जी इनकम टैक्स अफसर, 20 महीने बाद खुला राज

हाईवे पर हुए हादसे का पूरा घटनाक्रम

रविवार दोपहर बरेला थाना क्षेत्र स्थित एकता चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार सफेद कार ने सड़क के डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग की सफाई कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। काम खत्म करने के बाद मजदूर वहीं सड़क किनारे बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी बरेला से जबलपुर की ओर आ रही कार ने अचानक मजदूरों को टक्कर मार दी।

मौके पर ही दो मजदूरों की मौत

हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक पुरुष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बेहद तेज थी और टक्कर के बाद चालक बिना रुके फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

इस हादसे में देर शाम दो महिलाओं ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर मृतक संख्या 5 हो गई है।

c6d13bda-006
c6d13bda-006


घायलों में सात की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सात मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायल ने बताई आपबीती

घायल मजदूर महंत उइके ने बताया कि भोजन करते समय अचानक तेज रफ्तार कार सामने आ गई। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कई साथी सड़क पर घायल पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर करीब 24 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से एक समूह भोजन कर रहा था।

यह खबरें भी पढ़ें...

बांध के डूब क्षेत्र में ड्रग फैक्ट्री: 20 तस्कर गिरफ्तार, 29 करोड़ का मादक पदार्थ जप्त

पापा मैं डूब रहा हूं, मुझे आकर बचा लो... बेसमेंट में फसकर इंजीनियार की मौत

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार चालक की तलाश के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिहोरा में पकड़ी गई गाड़ी

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में खाना खाते हुए मजदूरों को दिनदहाड़े कुचलने वाली गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया है। गाड़ी का नंबर MP-20-XB-1460 है और यह निसान की मैगनीटा है। गाड़ी दीपक सोनी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Tags:
  • जबलपुर
  • मेडिकल कॉलेज
  • 108 एंबुलेंस
  • हादसा
  • अफरा-तफरी
  • तेज रफ्तार कार का कहर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर