IPS TRANSFER: जयदीप प्रसाद बने लोकायुक्त डीजी, योगेश चौधरी को पीएचक्यू भेजा

Sourabh Bhatnagar | Sept 24, 2024, 16:31 IST
Share
TRANSFER 2
TRANSFER 2

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों तबादला किया है। इनमें दो सीनियर आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। एडीजी इंटेलिजेंस जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त डीजी बनाया गया है।

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर मेगा ट्रांसफर सूची जारी की है। इसमें 15 आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है, इनमें दो सीनियर आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। एडीजी इंटेलिजेंस जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त डीजी बनाया गया है। अब तक यह पद संभाल रहे योगेश चौधरी को पीएचक्यू भेजा गया है। उन्हें एडीजी मैनेजमेंट बनाया है।

भोपाल में डिप्टी कमिश्नर जोन 2 श्रद्धा​ तिवारी को डिप्टी कमिश्नर हेड क्वार्टर नगरीय पुलिस भोपाल भेजा है। श्रद्धा तिवारी की जगह संजय कुमार अग्रवाल को पदस्थ किया है। जबलपुर की एडिशनल एसपी सोनाक्षी सक्सेना को संजय कुमार अग्रवाल के स्थान पर डिप्टी कमिश्नर भोपाल पदस्थ किया है। ग्वालियर एएसपी शियाज के एम को हॉकफोर्स बालाघाट में कमांडेंट बनाया है।

ये भी पढ़ें...MP IPS TRANSFER : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आधी रात तीन IPS का तबादला, दो जिलों के एसपी बदले

आनंद कलादगी जबलपुर एएसपी होंगे

हबीबगंज एसीपी मयूर खंडेलवाल को अब भोपाल एसीपी पदस्थ किया है। बैरसिया एसडीओपी आनंद कलादगी को जबलपुर एएसपी बनाया है। इंदौर एसीपी कृष्णलाल चंदानी को एडिशनल एसपी ग्वालियर बनाया है। ये भी पढ़ें...MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश में देर रात आईपीएस के हुए तबादले, यहां देखिए पूरी लिस्ट

सीनियर अफसरों में बढ़ी हलचल

प्रदेश में सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादलों का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। अब जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त का डीजी बनाए जाने से पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लोकायुक्त, ईओेडब्ल्यू, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नर, साइबर जेल मुख्यालय और पीएचक्यू में पदस्थ अफसरों को इधर-उधर कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल जयदीप प्रसाद के लोकायुक्त डीजी बनने से बाकी अधिकारियों का इंतजार बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने इंटेलिजेंस को अभी भी खाली रखा है। पहले कयास थे कि सरकार मौजूदा डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के दिसंबर में रिटायरमेंट के बाद पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल होगा, पर अब समीकरण बदल गए हैं

देखें पूरी लिस्ट...

WhatsApp-Image-2024-09-24-at-3.46.38-PM-637x1024
WhatsApp-Image-2024-09-24-at-3.46.38-PM-637x1024

WhatsApp-Image-2024-09-24-at-3.46.39-PM-667x1024
WhatsApp-Image-2024-09-24-at-3.46.39-PM-667x1024

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • एमपी में अधिकारियों का तबादला
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • IPS transfer
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • तबादला
  • IAS IPS Transfers
  • IAS IPS Transfer News
  • ias ips transfer madhya pradesh
  • 15 IPS TRANSFER
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग