बुरहानपुर में पुलिस आरक्षक से अभद्रता करने वाले डॉक्टर रघुवीर सिंह का ट्रांसफर

Rahul Garhwal | Apr 12, 2024, 23:14 IST
Share
Transfer of Dr Raghuveer Singh who misbehaved with a police constable in Burhanpur
Transfer of Dr Raghuveer Singh who misbehaved with a police constable in Burhanpur

बुरहानपुर में पुलिस वाले के साथ अभद्रता करने का वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर रघुवीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने टीआई अखिलेश मिश्रा को थर्ड क्लास और सरकारी नौकरी को जूते की नोक पर रखने की बात कही थी।

Transfer of Dr. Raghuveer Singh

नील तिवारी, BURHANPUR. बुरहानपुर में पुलिस आरक्षक के साथ अभद्रता करने वाले डॉ. रघुवीर सिंह के खिलाफ एक्शन लिया गया है। उन्हें बुरहानपुर अस्पताल से हटाकर गुलई गांव के स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब मांगा है।

डॉ. रघुवीर सिंह का वीडियो हुआ था वायरल

बुरहानपुर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. रघुवीर सिंह ने शाहपुर के पुलिस आरक्षक दीपक प्रधान से अभद्रता की थी। इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। रघुवीर सिंह टीआई अखिलेश मिश्रा को थर्ड क्लास और सरकारी नौकरी जूते की नोक पर रखने की बात भी कहते नजर आ रहे थे। विवाद गहराने के बाद ये मामला कलेक्टर भव्या मित्तल और एसपी देवेंद्र पाटीदार तक भी पहुंचा था। पुलिस आरक्षक सरकारी काम से गया था और उसके साथ डॉक्टर ने बदतमीजी की।

डॉ. रघुवीर सिंह ने क्या-क्या कहा था ?

डॉ. रघुवीर सिंह ने वायरल वीडियो में कहा था कि मैं सेकंड क्लास अफसर हूं और तुम्हारा टीआई थर्ड क्लास अफसर है। मैं कोई पुलिस वाला नहीं हूं जो नौकरी छूट जाएगी तो कुछ कर नहीं पाऊंगा। तू कलेक्टर को भी फोन लगवा दे तो तेरा मेडिकल नहीं करूंगा, सरकारी नौकरी जूते की नोक पर रखता हूं। मैं यहां से बाहर जाकर भी तीन गुना कमा सकता हूं।

ये खबर भी पढ़िए..

इस यूनिवर्सिटी की अच्छी पहल, पीरियड्स के दौरान छात्राओं को देगी छुट्टी

डॉक्टर से मांगा जवाब

डॉ. रघुवीर सिंह को नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि डॉक्टर रघुवीर सिंह के कृत्य से अस्पताल की छवि धूमिल हुई है। एसपी देवेंद्र पाटीदार भी इस पूरे मामले से नाराज चल रहे हैं।

burhanpur viral video | doctor raghuveer singh viral video | Dr. Raghuveer Singh misbehavior with police constable | बुरहानपुर वायरल वीडियो | डॉक्टर रघुवीर सिंह वायरल वीडियो | डॉक्टर रघुवीर सिंह का ट्रांसफर | डॉक्टर रघुवीर सिंह की पुलिस आरक्षक से अभद्रता

Tags:
  • burhanpur viral video
  • doctor raghuveer singh viral video
  • Transfer of Dr. Raghuveer Singh
  • Dr. Raghuveer Singh misbehavior with police constable
  • बुरहानपुर वायरल वीडियो
  • डॉक्टर रघुवीर सिंह वायरल वीडियो
  • डॉक्टर रघुवीर सिंह का ट्रांसफर
  • डॉक्टर रघुवीर सिंह की पुलिस आरक्षक से अभद्रता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई