ट्रांसपोर्ट एसोसिशन ने सीएम को लिखा पत्र - अब तो रामराज्य आ गया है, लेकिन परिवहन चौकियों पर वसूली जारी है, चेकपोस्ट बंद कीजिए
Pooja Kumari | Jan 26, 2024, 12:32 IST
ट्रांसपोर्ट एसोसिशन ने सीएम को लिखा पत्र - अब तो रामराज्य आ गया है, लेकिन परिवहन चौकियों पर वसूली जारी है, चेकपोस्ट बंद कीजिए
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में राम राज्य वाली संकल्पना की लहर चल रही है। इसी को देखते हुए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक बार फिर परिवहन चौकियों पर हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है।
संजय गुप्ता, INDORE. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में राम राज्य वाली संकल्पना की लहर चल रही है। इसी को देखते हुए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक बार फिर परिवहन चौकियों पर हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है। सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा है कि अब तो रामराज्य आ गया है, लेकिन परिवहन चौकियों पर अभी भी वसूली हो रही है, इन्हें बंद कराइए।
इंदौर ट्रक ऑपरटेर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र त्रेहन और प्रेसीडेंट सीएल मुकाती द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि - महोदय अब तो रामराज आ गया है और हमारे प्रदेश में डबल इन्जन की सरकार भी है तो फिर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का सपना पूरा करने क भार आपके कंधों पर है। पूर्व में राज्य सरकार ने आठ अगस्त 2023 को वादा किया था कि परिवहन चौकियों को बंद किया जाएगा।
पत्र में यह भी कहा गया है कि मप्र में चार-पांच सालों से चौकियों पर इंट्री के समय लगातार वसूली हो रही है और भ्रष्टाचार का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस अवैध वसूली के कारण परिवहन व्यापार की कमर टूटती जा रही है। कई वाहन मालिक व ट्रांसपोर्टर मप्र से वाहनों को नहीं लेकर जाना चाहते हं।
ट्रासंपोर्टर द्वारा लगातार मुद्दा उठाने और अंदोलन के बाद मप्र शासन औऱ् ट्रांसपोर्ट एसोसिएसन के बीच बैठक में सहमति बनी थी कि सभी चेक पोस्ट को 60 दिन में बंद किया जाएघा और सात अस्थाई चेक पोस्ट को तत्काल बंद करेंगे। लेकिन कोई फैसला अमल में नहीं आया। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अस्थाई चेकपोस्ट केवल कागजों में ही बंद बताई गई है। यह प्राणपुर, बिलौओ, नाहर, समरसा, कराहलस, रानीगंज तिगेला, राजना पर संचालित हो रही है।
पत्र में पीएम मोदी की संकल्पना का भी जिक्र
अब दूसरे प्रदेश वाले नहीं आना चाहते मप्र
वादे पर नहीं हुआ अमल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari