फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह का एक और कांड उजागर, होटल लीज के नाम पर ठगे 50 लाख
Aman Vaishnav | Updated:
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह
खुद को IAS और आयकर अधिकारी बताने वाली तृप्ति सिंह पर भोपाल में 50 लाख की ठगी का नया केस दर्ज हुआ है। होटल लीज के नाम पर कारोबारी को चूना लगाने वाली तृप्ति पर यह चौथी FIR है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल की तृप्ति सिंह पर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।
- उसने खुद को एमपी पर्यटन विकास निगम की अधिकारी बताकर लोगों को ठगा।
- सिवनी के कारोबारी गगन उपवंशी से करीब 50 लाख रुपए लिए गए।
- होटल और रिसॉर्ट लीज पर दिलाने का झांसा दिया गया था।
- बागसेवनिया थाने में तृप्ति, उसके भाई और साथी के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
चौथी एफआईआर दर्ज हुई
बागसेवनिया थाने में उसके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि यह तृप्ति के खिलाफ चौथी और भोपाल की दूसरी एफआईआर है।
इस मामले में तृप्ति के साथ उसके भाई सुधांशु सिंह और साथी प्रखर सिंह को भी नामजद किया गया है। तीनों पर मिलकर ठगी की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस का मानना है कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था।
तृप्ति फिलहाल अशोकनगर जेल में बंद है। बागसेवनिया पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाने की तैयारी कर रही है। पूछताछ में गिरोह के बारे में और जानकारी मिल सकती है।
नौकरी का झांसा और फर्जी IAS का रुतबा दिखाकर ठगे 9 लाख, भाई-बहन गिरफ्तार
कैसे हुई पहचान
तृप्ति ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया। उसने यह भी दावा किया कि वह मध्यप्रदेश पर्यटन निगम में एडीशनल डायरेक्टर है। अपनी पहचान का हवाला देकर उसने धीरे-धीरे गगन का भरोसा जीत लिया।
होटल लीज का झांसा
यह प्रस्ताव इतना आकर्षक था कि गगन को इस पर शक नहीं हुआ। उसके भाई सुधांशु और साथी प्रखर सिंह ने भी बीच में आकर इस बात की पुष्टि की। इससे गगन का यकीन और मजबूत हो गया।
तीन किश्तों में मिले पैसे
14 दिसंबर 2025 को 17 लाख रुपए नकद दिए गए। इसके बाद 23 फरवरी को 13 लाख रुपए और 31 मार्च को 15 लाख रुपए नकद सौंपे गए। शेष राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी जब होटल लीज की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी, तब गगन को शक हुआ। जांच पड़ताल के बाद उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
अब आगे क्या होगा
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल में फर्जी फर्जी आईपीएस, एक छोटी सी स्पेलिंग की गलती से खुला था राज
फर्जी पुलिसकर्मी बन होटल में युवक-युवती को डराया, धौंस दिखाकर ऐंठे 70 हजार
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
By Umeshwari Baghel
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच
By Sanjay Gupta
MP बनेगा टेलीकॉम हब! ₹3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी
By Sandeep Kumar
राजस्थान में रोजगार बढ़ाने के दावे, जयपुर में 58% घटे रोजगार शिविर, युवाओं को नौकरी मिलने का हिसाब नहीं
By Raghvendra Singh Rathore
RCA चुनाव का परिणाम 7 दिसंबर तक टला, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई; BCCI को भी नोटिस
By Mukesh Sharma
CG Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर बच्चों की होगी खास तैयारी, तिमाही रिजल्ट से पता चलेगा कौन पढ़ाई में पीछे
By Umeshwari Baghel
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और संदिग्ध महिला से पूछताछ, घटना से पहले पंजाब जाने के कारणों की हो रही जांच
By Jageshwar Prasad