फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह का एक और कांड उजागर, होटल लीज के नाम पर ठगे 50 लाख

Aman Vaishnav | Sept 03, 2026, 10:58 IST
Share
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह

खुद को IAS और आयकर अधिकारी बताने वाली तृप्ति सिंह पर भोपाल में 50 लाख की ठगी का नया केस दर्ज हुआ है। होटल लीज के नाम पर कारोबारी को चूना लगाने वाली तृप्ति पर यह चौथी FIR है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल की तृप्ति सिंह पर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।
  • उसने खुद को एमपी पर्यटन विकास निगम की अधिकारी बताकर लोगों को ठगा।
  • सिवनी के कारोबारी गगन उपवंशी से करीब 50 लाख रुपए लिए गए।
  • होटल और रिसॉर्ट लीज पर दिलाने का झांसा दिया गया था।
  • बागसेवनिया थाने में तृप्ति, उसके भाई और साथी के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

चौथी एफआईआर दर्ज हुई

आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाली तृप्ति सिंह का एक और कांड सामने आया है। इस बार मामला पर्यटन विकास निगम के होटल लीज से जुड़ा है।

बागसेवनिया थाने में उसके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि यह तृप्ति के खिलाफ चौथी और भोपाल की दूसरी एफआईआर है।

इस मामले में तृप्ति के साथ उसके भाई सुधांशु सिंह और साथी प्रखर सिंह को भी नामजद किया गया है। तीनों पर मिलकर ठगी की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस का मानना है कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था।

तृप्ति फिलहाल अशोकनगर जेल में बंद है। बागसेवनिया पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाने की तैयारी कर रही है। पूछताछ में गिरोह के बारे में और जानकारी मिल सकती है।



नौकरी का झांसा और फर्जी IAS का रुतबा दिखाकर ठगे 9 लाख, भाई-बहन गिरफ्तार

कैसे हुई पहचान

बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी के अनुसार पीड़ित गगन उपवंशी सिवनी के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 31 साल है। अगस्त 2025 में रिश्तेदार रोहित के जरिए गगन की मुलाकात तृप्ति सिंह और उसके भाई सुधांशु से हुई थी।

तृप्ति ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया। उसने यह भी दावा किया कि वह मध्यप्रदेश पर्यटन निगम में एडीशनल डायरेक्टर है। अपनी पहचान का हवाला देकर उसने धीरे-धीरे गगन का भरोसा जीत लिया।

होटल लीज का झांसा

भरोसा जीतने के बाद तृप्ति ने बड़ा प्रस्ताव रखा। उसने खुद को पर्यटन निगम अधिकारी बताते हुए दावा किया कि वह पंचमढ़ी, तवा और रातापानी के सरकारी होटल और रिसॉर्ट कम कीमत में लीज पर दिला सकती है।

यह प्रस्ताव इतना आकर्षक था कि गगन को इस पर शक नहीं हुआ। उसके भाई सुधांशु और साथी प्रखर सिंह ने भी बीच में आकर इस बात की पुष्टि की। इससे गगन का यकीन और मजबूत हो गया।

तीन किश्तों में मिले पैसे

पुलिस जांच में सामने आया कि गगन ने अलग-अलग समय पर कुल 49.96 लाख रुपए दिए। यह रकम नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यम से दी गई थी।

14 दिसंबर 2025 को 17 लाख रुपए नकद दिए गए। इसके बाद 23 फरवरी को 13 लाख रुपए और 31 मार्च को 15 लाख रुपए नकद सौंपे गए। शेष राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी जब होटल लीज की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी, तब गगन को शक हुआ। जांच पड़ताल के बाद उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

अब आगे क्या होगा

पुलिस अब तृप्ति को प्रोडक्शन वारंट पर भोपाल लाकर पूछताछ करेगी। इससे यह पता चल सकता है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को निशाना बनाया।

ये खबरें भी पढ़िए...

न डिग्री, न UPSC, एआई से बना फर्जी आईएएस अधिकारी, महिला डॉक्टर से ठगे तीन लाख

भोपाल में फर्जी फर्जी आईपीएस, एक छोटी सी स्पेलिंग की गलती से खुला था राज

फर्जी पुलिसकर्मी बन होटल में युवक-युवती को डराया, धौंस दिखाकर ऐंठे 70 हजार

Tags:
  • आईएएस अधिकारी
  • फर्जी आईपीएस
  • एमपी पर्यटन विकास निगम
  • फर्जी आईएएस अधिकारी
  • फर्जी पुलिसकर्मी
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?