Bhopal IT Raid: छापा पड़ते ही अंडरगारमेंट्स में भागा था बिल्डर का करीबी
Sourabh Bhatnagar | Dec 22, 2024, 10:05 IST
thesootr
आयकर विभाग ने राजधानी के तीन बिल्डर्स और कंस्ट्रक्शन कारोबारियों पर जांच अभियान चला रही है। इसमें त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक और उनके सहयोगियों पर टैक्स चोरी के गंभीर आरोप हैं।
आयकर विभाग ने राजधानी के तीन बिल्डर्स और कंस्ट्रक्शन कारोबारियों पर जांच अभियान चला रही है। इसमें त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा और उनके सहयोगियों पर टैक्स चोरी के गंभीर आरोप हैं। जानकारी के अनुसार जांच पूरी होने में अभी 2-3 दिन और लग सकते हैं।
आयकर विभाग को साहू के घर पर लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें उसका घर से भागना साफ देखा जा सकता है। हालांकि, फुटेज सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के संचालक राजेश शर्मा और उनके लिए काम करने वाले ब्रोकर भी जांच के दायरे में हैं। शुरुआती जांच में बेनामी संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी के सुराग मिले हैं।
आयकर विभाग जांच पूरी होने के बाद कुल टैक्स चोरी और गड़बड़ी की विस्तृत जानकारी जारी करेगा। अभी तक कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जो बड़े खुलासे की ओर इशारा कर रहे हैं।
रेड के दौरान अंडरगारमेंट्स में भागा कारोबारी
आयकर की जांच में खुलासा हुआ है कि त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के एक प्रमुख व्यक्ति, विश्वनाथ साहू, के घर रेड पड़ी तो वह ठंड के बावजूद चड्डी-बनियान में ही भाग खड़ा हुआ। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई है कि साहू सुबह-सुबह घर से भागा और अब तक लापता है।
सीसीटीवी फुटेज बने जांच का आधार
राजेश शर्मा और ब्रोकर भी घेरे में
जांच जारी, टैक्स चोरी का खुलासा होना बाकी
FAQ
- त्रिशूल कंस्ट्रक्शन पर आयकर विभाग ने क्यों छापा मारा?
टैक्स चोरी और बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। - राजेश शर्मा पर क्या आरोप हैं?
त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के संचालक राजेश शर्मा पर टैक्स चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप हैं। - क्या जांच में कोई संपत्ति जब्त हुई है?
अभी तक आयकर विभाग ने कोई संपत्ति सार्वजनिक रूप से जब्त नहीं की है, लेकिन जांच जारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman