अव्यवस्थाओं से परेशान नवोदय स्कूल के विद्यार्थियों ने खुद को कमरे में किया बंद
Sanjay Sharma | Aug 15, 2025, 17:22 IST
navodaya satna
मध्य प्रदेश। नवोदय विद्यालय सतना के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बिजली, पानी और दूसरी अव्यवस्थाओं के विरोध में खुद को कमरे में बंद कर लिया।
BHOPAL. अव्यवस्थाओं से तंग आ चुके जवाहर नवोदय विद्यालय सतना के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आजादी का बिगुल फूंक दिया। छात्रावास में तीन दिन से बिजली नहीं होने, और पानी न आने से परेशान 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने गुरुवार को खुद को एक हॉल में बंद कर लिया।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच छात्र-छात्राओं के विरोध के इस तरीके से नवोदय विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। हॉल में खुद को बंद कर विरोध जता रहे विद्यार्थी तब तक अपनी जिद पर अड़े रहे जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं आ गए।
दरअसल मध्य प्रदेश में सतना के रहिकवारा स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी लंबे समय से अव्यवस्थाओं से परेशान हो रहे हैं। तीन दिन पहले अचानक तकनीकी खराबी के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। इसके साथ ही विद्यालय में पानी की मोटर बंद होने से जलापूर्ति भी नहीं हो रही थी।
उत्कृष्ट अध्ययन व्यवस्था के लिए अलग पहचान रखने वाले नवोदय विद्यालय में कई महीनों से रसायन शास्त्र के शिक्षक की कमी बनी हुई है। तीन साल पहले विद्यार्थियों के लिए आए टैबलेट भी अब तक उन्हें नहीं बांटे गए हैं। विद्यालय में छात्रावास और कक्षाओं में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर सेट है लेकिन उसे बंद रखा जाता है।
ये खबरें भी पढ़िए :
कल मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, कब और कैसे करें कान्हा की पूजा, जानें पूरी विधि, मंत्र
यादगार बना 79वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ की मस्जिद और दरगाहों पर पहली बार फहराया तिरंगा
![5443118f-109]()
कई बार अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और तीन दिन से बिजली- पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर विद्यार्थी शिक्षकों से मिल रहे थे। उन्होंने विद्यालय प्राचार्य शैलेष गुप्ता तक भी अपनी बात पहुंचाई लेकिन प्रबंधन अनसुना करता रहा।
इस दौरान गुरुवार को जब विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही थी तभी विरोध का नया तरीका निकालकर 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भोजन छोड़कर खुद को एक हॉल में बंद कर लिया। इसकी खबर लगते ही शिक्षक दरवाजे खुलवाने पहुंचे लेकिन विद्यार्थियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। वे कलेक्टर को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए थे।
ये खबरें भी पढ़िए :
एमपीसीए ने बिना प्रक्रिया बुलाई चुनावी AGM, क्योंकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन पर टालना है यह खतरा
छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट विज्ञापनों के लिए नया नियम, रेरा पंजीकरण नंबर और QR कोड अनिवार्य
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों के इस तरह विरोध की सूचना लगते ही कलेक्टर ने एसडीएम, एसडीओपी और जिला शिक्षा अधिकारी को नवोदय विद्यालय पहुंचाया। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद विद्यार्थी दरवाजे खोलकर बाहर आने तैयार हुए।
उन्होंने कलेक्टर के नाम एक पत्र सौंपते हुए अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने नवोदय विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता के कारण बच्चों को हो रही मुश्किलों से अवगत कराया। विद्यालयों की शिकायतों का समाधान न करने पर एसडीएम ने प्रबंधन को भी चेतावनी दी और बिजली- पानी की आपूर्ति शुरू कराई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच छात्र-छात्राओं के विरोध के इस तरीके से नवोदय विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। हॉल में खुद को बंद कर विरोध जता रहे विद्यार्थी तब तक अपनी जिद पर अड़े रहे जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं आ गए।
छात्रों को नहीं मिल रही जरूरी सुविधाएं
उत्कृष्ट अध्ययन व्यवस्था के लिए अलग पहचान रखने वाले नवोदय विद्यालय में कई महीनों से रसायन शास्त्र के शिक्षक की कमी बनी हुई है। तीन साल पहले विद्यार्थियों के लिए आए टैबलेट भी अब तक उन्हें नहीं बांटे गए हैं। विद्यालय में छात्रावास और कक्षाओं में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर सेट है लेकिन उसे बंद रखा जाता है।
ये खबरें भी पढ़िए :
कल मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, कब और कैसे करें कान्हा की पूजा, जानें पूरी विधि, मंत्र
यादगार बना 79वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ की मस्जिद और दरगाहों पर पहली बार फहराया तिरंगा
प्रबंधन की अनसुनी पर अनोखा विरोध
5443118f-109
कई बार अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और तीन दिन से बिजली- पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर विद्यार्थी शिक्षकों से मिल रहे थे। उन्होंने विद्यालय प्राचार्य शैलेष गुप्ता तक भी अपनी बात पहुंचाई लेकिन प्रबंधन अनसुना करता रहा।
इस दौरान गुरुवार को जब विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही थी तभी विरोध का नया तरीका निकालकर 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भोजन छोड़कर खुद को एक हॉल में बंद कर लिया। इसकी खबर लगते ही शिक्षक दरवाजे खुलवाने पहुंचे लेकिन विद्यार्थियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। वे कलेक्टर को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए थे।
ये खबरें भी पढ़िए :
एमपीसीए ने बिना प्रक्रिया बुलाई चुनावी AGM, क्योंकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन पर टालना है यह खतरा
छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट विज्ञापनों के लिए नया नियम, रेरा पंजीकरण नंबर और QR कोड अनिवार्य
प्रशासन के आने पर गिनाई अव्यवस्था
उन्होंने कलेक्टर के नाम एक पत्र सौंपते हुए अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने नवोदय विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता के कारण बच्चों को हो रही मुश्किलों से अवगत कराया। विद्यालयों की शिकायतों का समाधान न करने पर एसडीएम ने प्रबंधन को भी चेतावनी दी और बिजली- पानी की आपूर्ति शुरू कराई।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari