सागर में पुलिस से परेशान पूर्व गृह मंत्री ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार

Sandeep Kumar | Nov 07, 2024, 11:53 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-07T115544.943
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-07T115544.943

एमपी के पूर्व गृह मंत्री और सागर के खुरई से बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात करके पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है

सागर के खुरई से बीजेपी विधायक और पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh ) ने कॉल डिटेल निकालकर पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla ) के सामने यह मुद्दा उठाया। जिला योजना समिति की बैठक में भूपेंद्र सिंह ने कहा- स्थानीय पुलिस अधिकारी एसपी और आईजी की अनुमति के बिना कुछ लोगों के फोन नंबर और मोबाइल का सीडीआर निकाल रहे हैं। इसका मिस यूज हो रहा है। इधर भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए जांच कराने की बात कही है।

शिवराज, वीडी और भूपेंद्र हाजिर हों... अब कोर्ट नहीं गए जारी होगा वारंट

क्या बोले विधायक भूपेंद्र सिंह

पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा- एसपी, आईजी की अनुमति के बगैर स्थानीय पुलिस अधिकारी कुछ लोगों के मोबाइल का सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) निकाल रहे हैं। आपने कुछ लोगों से इस तरह की बातें फोन पर की हैं। मुझे लोग आकर बता रहे हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है।

शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह पर मानहानि मामले में हुई सुनवाई

क्या बोले कलेक्टर और एसपी

वहीं इन तमाम मामलों को लेकर कलेक्टर संदीप जीआर का कहना है कि सीडीआर निकालने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो जांच में साफ हो जाएगा। हालांकि बैठक में मौजूद एसपी विकास शाहवाल (SP Vikas Shahwal ) ने कहा आरोप गलत हैं। यह हमारे अधिकार में नहीं है। इस पर विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा मुझे सफाई नहीं चाहिए। गृह मंत्री रहा हूं, मुझे सब पता है। यह बताइए कि यह सब किसकी अनुमति से हो रहा है?

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP Police
  • BJP
  • भूपेंद्र सिंह पूर्व मंत्री
  • बीजेपी विधायक
  • मध्य प्रदेश
  • सागर
  • राजेंद्र शुक्ला
  • भूपेंद्र सिंह
  • एमपी हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती