तुर्किये को एमपी मेट्रो कॉर्पोरेशन से लगा झटका, फेयर कलेक्शन सिस्टम का काम छीना, जानें वजह
thesootr Desk | Aug 14, 2025, 13:59 IST
mp metro
तुर्किये को पाकिस्तान की मदद करना काफी महंगा पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के मेट्रो कॉपरेशन से तुर्किये की कंपनी के प्रोजेक्ट को रोक दिया है। जानें ऐसा करने की वजह...
मध्य प्रदेश के मेट्रो कॉर्पोरेशन ने तुर्किये की कंपनी को बड़ा झटका दिया है। राज्य ने भोपाल और इंदौर मेट्रो स्टेशन में लगाए जाने वाले फेयर कलेक्शन सिस्टम पर रोक लगा दी है। इस फेयर सिस्टम को तुर्किये की कंपनी एसिस इलेक्ट्रोनिक वे बिलीशिम सिसटेमलेरी के जरिए लगाया जाने वाला था।
यह कंपनी दोनों ही शहरों के मेट्रो में ऑटोमेटिक टिकटिंग सिस्टम और ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लगाने का काम कर रहे थे। भोपाल मेट्रो के लिए 45 गेट मंगवाए गए थे, लेकिन उसे लगाया नहीं गया। वहीं, इंदौर मेट्रो में भी कुछ गेट को इंस्टॉल करवाए गए थे। हालांकि, इसमें भी अभी सॉफ्टवेयर नहीं डाला गया था। इसके चलते इंदौर में लगी यह मशीन सुचारू रूप से काम नहीं रही है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में मेट्रो की बढ़ेगी रफ्तार, अक्टूबर में प्रधानमंत्री मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
तुर्की की कंपनी से काम वापस लिए जाने के बाद अब इंदौर पर फेयर कलेक्शन का काम मैनुअल तरीके से किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि यात्री को एंट्री गेट पर टिकट दिखाने के दौरान उसे मैनुअल तरीके से चेक किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, भोपाल में अक्टूबर महीने तक मेट्रो का काम संपन्न होने वाला है। अगर फेयर कलेक्शन के लिए दूसरी कंपनी नहीं मिलती है तो मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट के दौरान यात्रियों को मैनुअल तरीके से टिकट की जांच करानी पडे़गी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर मेट्रो में रोज सफर कर रहे 20 हजार, इनमें से 5 हजार की जेब से निकल रहा गुटखा
सबसे पहले मोहन सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो में तुर्किये की कंपनी को ठेका मिलने को लेकर विरोध जताया था। इसके बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस मामले को हवा दी। जिसके बाद राज्य में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं की ओर से इसका जमकर विरोध देखने को मिला। जिसके चलते सरकार ने अब यह फैसला लिया है। इधर, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ठेका निरस्त किए जाने वाले फैसले को केंद्र सरकार की ओर से भी हरी झंडी मिल गई है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर मेट्रो में तीसरे सप्ताह केवल 16 हजार रह गए यात्री, अब किराया और बढ़ा, अब केवल 8 घंटे चलेगी मेट्रो
22 अप्रैल को पहलगांव आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद भारत की ओर से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के खिलाफ 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। इस दौरान तुर्किये की कंपनी ने पाकिस्तान को ड्रोन देने का काम किया था। हालांकि, इन सभी ड्रोन को भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया था। जिसके बाद तुर्किये के इस व्यवहार का भारतीय नागरिकों ने जमकर विरोध किया था। जिसका असर अभी तक जारी है। साथ ही, भारतीय नागरिकों के साथ नेताओं मे भी साफ तौर पर तुर्किये के खिलाफ बायकॉट देखा जा रहा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इंदौर-भोपाल मेट्रो | भोपाल न्यूज | इंदौर न्यूज | MP News
बता दें कि, ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के लिए कंपनी को कुल 186 करोड़ रुपए मिले थे, जिसके तहत भोपाल में 199 और इंदौर में 227 गेट लगने थे। हालांकि, भारत में बढ़ते बायकॉट को देखते हुए तुर्किये के इन प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में मेट्रो की बढ़ेगी रफ्तार, अक्टूबर में प्रधानमंत्री मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
मेट्रो के काम पर कितना पड़ेगा असर?
जानकारी के मुताबिक, भोपाल में अक्टूबर महीने तक मेट्रो का काम संपन्न होने वाला है। अगर फेयर कलेक्शन के लिए दूसरी कंपनी नहीं मिलती है तो मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट के दौरान यात्रियों को मैनुअल तरीके से टिकट की जांच करानी पडे़गी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर मेट्रो में रोज सफर कर रहे 20 हजार, इनमें से 5 हजार की जेब से निकल रहा गुटखा
जानें कैसे मामले ने पकड़ी तूल?
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर मेट्रो में तीसरे सप्ताह केवल 16 हजार रह गए यात्री, अब किराया और बढ़ा, अब केवल 8 घंटे चलेगी मेट्रो
जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इंदौर-भोपाल मेट्रो | भोपाल न्यूज | इंदौर न्यूज | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari