टर्नओवर 50 करोड़ से कम, टैक्स चोरी 500 करोड़ पार, IT छापे में खुलासा
Raj Singh | Dec 25, 2024, 09:23 IST
IT BHOPAL
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 दिसंबर को आयकर विभाग ने तीन बिल्डरों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। इसके साथ ही एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
राजधानी भोपाल में 18 दिसंबर को आयकर विभाग ने तीन बिल्डरों और उनके साथियों के यहां छापेमारी की, जिससे एक बड़ा खुलासा हुआ। त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा समेत इन बिल्डरों की कंपनियों का सालाना टर्नओवर 50 करोड़ रुपए से कम था, लेकिन इन कंपनियों ने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी की थी। इस मामले में रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका का नाम भी सामने आया है, जिनके मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारियों के साथ संबंध थे।
एक्शन में लोकायुक्त, सौरभ शर्मा की मां, पत्नी और साली को भेजा नोटिस
विभाग का मानना है कि इन कंपनियों की आय का कुल टर्नओवर 50 करोड़ रुपए होने के बावजूद इसमें 10 गुना ज्यादा टैक्स चोरी हो सकती है। शुरुआती छापेमारी 52 जगहों पर की गई थी, जो बाद में बढ़कर 56 ठिकानों तक पहुंच गई।
जांच में यह भी पता चला है कि कई लोग जिनके नाम पर संपत्ति थी, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे केवल दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते थे, और इन लोगों में अधिकांश कंस्ट्रक्शन कंपनियों और रियल एस्टेट कारोबारियों के कर्मचारी थे।
![sankalp 2025]()
जांच में ये भी पता चला है कि राजेश शर्मा ने एक टीम बना रखी थी, जो बेनामी संपत्ति के लेन-देन और काले धन को ठिकाने लगाने के काम में लगी थी। इसमें रियल एस्टेट डीलर, फिल्मी स्टार, छोटे-बड़े प्रॉपर्टी डीलर और स्थानीय रसूखदार लोग शामिल थे। वहीं एक टीम का काम तो राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के जरिए लोगों को जमीन बेचने के लिए मजबूर करना था।
दिग्विजय सिंह ने सौरभ शर्मा मामले में सिंधिया को घसीटा, लगाया ये आरोप
आयकर विभाग अब इन बिल्डरों, प्रमोटर्स, कंपनियों के मालिकों और उनके परिवारों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी नोटिस जारी कर उनसे आय के स्रोतों के बारे में पूछताछ करेगा। सबसे पहले त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा के ड्राइवर, अकाउंटेंट और अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी।
गोयनका को लेकर खुलासा
आयकर विभाग को छापेमारी के दौरान ग्वालियर में एक आईएएस अधिकारी के महेंद्र गोयनका से करीबी रिश्तों के सबूत मिले हैं। विभाग को संदेह है कि यह अधिकारी भोपाल में जमीन के लेन-देन में गोयनका की मदद करता रहा है। इसलिए उसकी भूमिका की भी जांच की जाएगी। आयकर विभाग अब इन कंपनियों के दस्तावेजों, मोबाइल फोन और अन्य लिंक की जांच कर रहा है, ताकि टैक्स चोरी से जुड़े और नामों का पता चल सके।
टर्नओवर 50 करोड़ लेकिन...
जांच में यह भी पता चला है कि कई लोग जिनके नाम पर संपत्ति थी, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे केवल दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते थे, और इन लोगों में अधिकांश कंस्ट्रक्शन कंपनियों और रियल एस्टेट कारोबारियों के कर्मचारी थे।
sankalp 2025
लेन-देन के लिए टीम
दिग्विजय सिंह ने सौरभ शर्मा मामले में सिंधिया को घसीटा, लगाया ये आरोप
एक्शन में आयकर विभाग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari