MP के न्यायधीशों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस आज से रवींद्र भवन में, डेढ़ हजार जज होंगे शामिल

Chakresh | Jan 13, 2024, 24:00 IST
Share
MP के न्यायधीशों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस आज से रवींद्र भवन में, डेढ़ हजार जज होंगे शामिल
MP के न्यायधीशों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस आज से रवींद्र भवन में, डेढ़ हजार जज होंगे शामिल

शनिवार से मध्यप्रदेश के न्यायधीशों की 2 दिवसीय कॉन्फ्रेंस भोपाल में होने जा रही है। सुबह 11 बजे से भोपाल के रवींद्र भवन में मप्र स्टेट ज्यूडिशियल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन होगा।

Two day conference of MP judges: शनिवार से मध्यप्रदेश के न्यायधीशों की 2 दिवसीय कॉन्फ्रेंस भोपाल में होने जा रही है। सुबह 11 बजे से भोपाल के रवींद्र भवन में मप्र स्टेट ज्यूडिशियल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन होगा। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना इसके मुख्य अतिथि होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस जेके माहेश्वरी और मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमथ मौजूद रहेंगे।

पहले दिन होंगे चार सत्र

शनिवार को उद्घाटन के बाद पहला सत्र दोपहर दो से 4 बजे तक होगा। इस सेशन में विजन- 2047 पर चर्चा होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से टेक्निकल सेशन में जमानत- समता, दोबारा आवेदन, रद़्दीकरण और इसी तरह से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। 4:30 बजे से तकनीकी सत्र में परीक्षण के संचालन में देरी- समस्याएं और समाधान पर चर्चा होगी। दो दिन तक 5 सत्रों में मप्र के लिए न्यायपालिका के विजन 2047 के साथ न्यायपालिका के कामकाज की समस्याओं, समाधान और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा होगी। न्यायपालिका को सुगम बनाने के लिए एआई और सोशल मीडिया को असर और योगदान पर भी मंथन होगा।

पहली बार भोपाल में जुटेंगे डेढ़ हजार जज

भोपाल में यह पहला मौका है जब कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के 6 जज, मप्र हाई कोर्ट के तीनों बेंच के सभी 40 जज और जिला न्यायालयों के 1500 सेशन जज व मजिस्ट्रेट समेत कई पूर्व न्यायाधीश एकसाथ जुटेंगे। भोपाल के रवींद्र भवन कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही यह 10वीं जजेज कॉन्फ्रेंस हैं, जो 5 साल बाद हो रही है। यह कॉन्फ्रेंस अधिकांशत: जबलपुर या अलग-अलग शहरों में होती है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Two day conference of MP judges
  • court news
  • भोपाल में न्यायधीशों की 2 दिवसीय कॉन्फ्रेंस
  • काेर्ट समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा