खंडवा में सीएमओ और दो कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए, इंदौर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, भुगतान के लिए मांग रहे थे कमीशन
BP Shrivastava | Sept 09, 2023, 24:00 IST
खंडवा में सीएमओ और दो कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए, इंदौर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, भुगतान के लिए मांग रहे थे कमीशन
खंडवा में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए नगर परिषद छनेरा (नया हरसूद) के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ( सीएमओ) मिलन पटेल सहित दो कर्मचारियों को 5000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।
शेख रेहान, KHANDWA. खंडवा में शनिवार, 9 सितंबर को लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए नगर परिषद छनेरा (नया हरसूद) के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ( सीएमओ) मिलन पटेल सहित तीन कर्मचारियों को 5000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। हरसूद में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले फरियादी राहुल बोरासी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी कि उसके काम के भुगतान के बदले ढाई प्रतिशत रिश्वत मांगी जा रही है। इसी आधार पर इंदौर से आई लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और यह कार्यवाही की।
भुगतान के लिए मांगा जा रहा था ढाई परसेंट कमीशन
नगर परिषद छनेरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिलन पटेल, कर्मचारी अमित नामदेव और कंप्यूटर आपरेटर पीयूष तमखाने को लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी बनाया है। सीएमओ मिलन पटेल ने राहुल बोरासी से उसके काम के बदले में ढाई प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। यह राशि लगभग 10 हजार रु. होती है। आज राहुल बोरासी पहली किश्त बतौर 5 हजार रु. लेकर पहुंचा तो कार्यालय के बाबू ( अमित नामदेव) ने यह राशि ऑपरेटर (पीयूष तमखाने ) को देने का कहा। जैसे ही ऑपरेटर ने 5000 रुपए लिए वैसे ही लोकायुक्त की टीम में उसे दबोचा लिया। फोन रिकॉर्डिंग के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने सीएमओ मिलन पटेल, बाबू अमित नामदेव और ऑपरेटर पीयूष तमखाने को आरोपी बनाया। ऑपरेटर अस्थाई मस्टर कर्मी है।
आवेदक ने क्या कहा
आवेदक राहुल नामदेव ने पिछले साल नए हरसूद के दो वार्डो में टीन शेड और पेवर ब्लॉक लगाने का काम किया था। इसमें करीब 4 लाख रुपए का भुगतान होना है। भुगतान करने के बदले में ढाई प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था। इसी आधार पर उसने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari