जैन संत बनने जा रही शिवपुरी की दो बहनें, दादा, माता-पिता और भाई पहले ही ले चुके हैं संन्यास

Amresh Kushwaha | Aug 28, 2024, 15:28 IST
Share
शिवपुरी के लिए ऐतिहासिक पल
शिवपुरी के लिए ऐतिहासिक पल

शिवपुरी की दो बहनें रिया और गुंजन जैन संत बनने जा रही हैं। उनके परिवार में पहले से ही 6 सदस्य संन्यास मार्ग पर हैं। वे आर्यिका दीक्षा लेकर संयम पथ पर अग्रसर होंगी।

शिवपुरी जिले के कोलारस की दो बहनें रिया और गुंजन जैन संत ( Two sisters becoming Jain saints ) बनने जा रही हैं। उनके परिवार में यह एक अनोखा मामला है, जहां पहले से ही उनके दादा, माता-पिता और भाई जैन संत बन गए हैं। अब ये दोनों बहनें भी इसी मार्ग पर आगे बढ़ रही हैं। वे 15 नवंबर को दिल्ली में आचार्य विमर्श सागर महाराज से आर्यिका दीक्षा ( Aryika Diksha ) लेकर संयम पथ पर अग्रसर होंगी। यह एक अद्वितीय उदाहरण है, जहां एक ही परिवार के 6 सदस्य संन्यास मार्ग पर चल दिए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...कुंडलपुर : जैन धर्म के अगले संत शिरोमणि समय सागर महाराज जी होंगे

परिवार से आया मन में वैराग्य भाव

रिया 25 साल और गुंजन 29 साल की है। बता दें कि रिया ने हायर सेकंडरी और गुंजन ने बीए की पढ़ाई की है। इनके पिता मुनि विश्वार्थ सागर, मां आर्यिका विनयांश्री, भाई मुनि विशुभ्र सागर और दादा मुनि विश्वांत सागर जैन संत हैं। इस सभी लोगों ने साल 2016 में देवेंद्र नगर पन्ना में आचार्य विमर्श सागर महाराज ने दीक्षा ली थी। दोनों बहनों का कहना है कि अपने परिवार के सदस्यों के जैन संत बनने के बाद उनमें भी वैराग्य भाव आया और वे मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ गईं।

ये खबर भी पढ़िए...जैन तीर्थों पर अतिक्रमण से नाराज जैन संतों की दो टूक, बोले- 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जैन समाज, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

घर पर किया अभ्यास

जैन संत बनने के लिए रिया और गुंजन ने पहले घर पर सांसारिक जीवन से दूरी बनाने का अभ्यास किया, क्योंकि आर्यिका व्रत ग्रहण करने के बाद परिवार से नाता टूट जाता है। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत लेकर धर्म साधना की। अब वे आर्यिका दीक्षा के लिए तैयार हैं।

68 वर्षीय मित्रवती भी बनने जा रही आर्यिका

शिवपुरी की 68 वर्षीय मित्रवती ने अपनी बेटी आर्यिका विक्रांत श्री से प्रेरणा लेकर जैन संत बनने का फैसला किया है। उनकी बेटी अक्सर उन्हें कहती थीं कि जब तक शारीरिक क्षमता है, धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। बेटी की बातों ने उन पर गहरा प्रभाव डाला और उन्होंने जैन धर्म अपनाने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़िए...राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 : टीचर्स डे पर मध्य प्रदेश के इन शिक्षकों का होगा सम्मान

शहर के लिए ऐतिहासिक पल

शिवपुरी में 13 दीक्षार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। छत्री जैन मंदिर में उनकी गोद भराई की रस्म हुई और एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह शहर के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि पहली बार एक साथ चार महिलाएं जैन संत बनने जा रही हैं। स्थानीय लोगों को इस पर गर्व है और वे इसे एक महत्वपूर्ण घटना मानते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • shivpuri
  • शिवपुरी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • MP News Update
  • जैन संत बनने जा रही हैं दो बहनें
  • Two sisters becoming Jain saints
  • आर्यिका दीक्षा
  • Aryika Diksha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच