यूजीसी ने कसा शिकंजा : डिफाल्टर यूनिवर्सिटीज को 15 दिन में बतानी होगी अपनी हकीकत

Ravi Awasthi | Oct 09, 2025, 14:38 IST
Share
ugc shikanja
ugc shikanja

यूजीसी ने 13 राज्यों की 63 डिफाल्टर यूनिवर्सिटीज को 15 दिन में वेबसाइट पर पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए। इनमें मध्य प्रदेश की सर्वाधिक 10 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं।

र​वि अवस्थी,भोपाल।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर की डिफाल्टर यूनिवर्सिटीज पर शिकंजा कस दिया है। आयोग ने 13 राज्यों की 63 यूनिवर्सिटीज को 15 दिन की अंतिम मोहलत देते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपनी सभी अनिवार्य जानकारियां वेबसाइट पर सार्वजनिक करें। इनमें मध्य प्रदेश की सर्वाधिक 10 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं।

यूजीसी ने पाया कि कई निजी विश्वविद्यालय वेबसाइट तो चला रहे हैं, लेकिन उन पर मान्यता, कोर्स, शिक्षकों और प्रबंधन से जुड़ी जानकारी नहीं दी जा रही। यह यूजीसी एक्ट, 1956 की धारा 13 का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें.. MP News | फर्जी हैं मध्य प्रदेश की महर्षि महेश योगी वैदिक यूनिवर्सिटी के कोर्स और डिग्री..!

एक सप्ताह में भी आदेश का पालन नहीं

ugc letter 8 october
ugc letter 8 october

आयोग ने 3 अक्टूबर को सभी विश्वविद्यालयों को आदेश जारी कर यह जानकारी ऑनलाइन करने को कहा था, लेकिन हफ्तेभर बाद भी अनुपालन नहीं हुआ। इसके बाद बुधवार को यूजीसी ने दूसरा आदेश जारी करते हुए कहा-निर्देशों का पालन 15 दिन में करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें..महर्षि विवि : हाईकोर्ट के फैसले से सरकार उलझन में, उठी हजार करोड़ वसूली की मांग

मप्र की सर्वाधिक यूनिवर्सिटीज डिफाल्टर

यूजीसी ने हाल ही में 24 सितंबर को जारी सूची में 13 राज्यों की 63 यूनिवर्सिटीज को डिफाल्टर घोषित किया था। इनमें मध्य प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 2 और राजस्थान की 1 यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

क्रमांक राज्य विश्वविद्यालय का नाम जिला / स्थान
1 मध्य प्रदेश अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय कान्हासैया, भोपाल
2 मध्य प्रदेश आर्यावर्त विश्वविद्यालय झारखेड़ा, सीहोर
3 मध्य प्रदेश डॉ. प्रीति ग्लोबल विश्वविद्यालय करेरा, शिवपुरी
4 मध्य प्रदेश ज्ञानवीर विश्वविद्यालय राहतगढ़, सागर
5 मध्य प्रदेश जेएनसीटी विश्वविद्यालय लांबाखेड़ा, भोपाल
6 मध्य प्रदेश एलएनसीटी विद्यापीठ कनाडिया, इंदौर
7 मध्य प्रदेश महाकौशल विश्वविद्यालय तिलवारी, जबलपुर
8 मध्य प्रदेश महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय जबलपुर
9 मध्य प्रदेश मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय रतनाखेड़ी, सीहोर
10 मध्य प्रदेश शुभम विश्वविद्यालय सलैया, भोपाल
11 राजस्थान ओपीजीएस विश्वविद्यालय जिला चुरू
12 छत्तीसगढ़ देव संस्कृति विश्वविद्यालय संकरा, कुमारी
13 छत्तीसगढ़ महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मंगला, बिलासपुर

यह भी पढ़ें.. महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय की मनमानी के आगे सरकारी पत्र भी बेमानी

वेबसाइट पर देनी होंगी ये अहम जानकारियां

क्रमांक विवरण का शीर्षक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाने वाली जानकारी
1 मान्यता स्थिति (Accreditation Status) संस्थान को मिली मान्यता की स्थिति, एजेंसी और वैधता अवधि
2 संचालित पाठ्यक्रम (Courses Offered) सभी पाठ्यक्रमों की सूची, अवधि और प्रवेश प्रक्रिया
3 अनुमति विवरण (Affiliation Details) संबद्ध संस्थान और अनुमति की अवधि
4 शिक्षकों का विवरण (Faculty Details) शिक्षकों के नाम, योग्यता और अनुभव
5 प्रबंधन बोर्ड (Management Body) समिति के सदस्यों और कार्यकाल का ब्यौरा
6 शैक्षणिक ढांचा (Infrastructure) भवन, लैब, पुस्तकालय, हॉस्टल आदि की जानकारी
7 संपर्क विवरण (Contact Information) पता, ईमेल, हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट लिंक

यह भी पढ़ें.. यूजीसी 30 सालों में भी नहीं जान सका मप्र की इस यूनिवर्सिटी का राज

यूजीसी सचिव ने कहा:

ugc new
ugc new

आयोग के सचिव आचार्य मनिष आर जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थी और अभिभावक संस्थान की वास्तविक स्थिति जान सकें। दरअसल, प्रदेश में अधिकांश विश्वविद्यालयों की अपनी वेबसाइट हैं,लेकिन इन्हें आधी-अधूरी जानकारी के साथ सिर्फ स्व-प्रचार तक सीमित रखा गया है। अधूरी जानकारी होने से छात्र भ्रमित होते हैं। यूजीसी का बड़ा फैसला.

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • बिलासपुर
  • वेबसाइट
  • आयोग
  • यूजीसी का बड़ा फैसला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि