महाकाल की सुरक्षा संभालेंगे उज्जैन के युवा, तैनात होंगे 500 होमगार्ड
Siddhi Tamrakar | Nov 09, 2024, 09:03 IST
MAHAKAL 2
उज्जैन के नागरिकों के लिए सीएम मोहन खुशियों भरी सौगात लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जल्दी ही 500 सैनिकों की महाकाल मंदिर में तैनाती की जाएगी। साथ ही उज्जैन के युवाओं को नौकरी का अवसर भी मिलेगा।
उज्जैन के नागरिकों के लिए सीएम मोहन खुशियों भरी सौगात लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जल्दी ही 500 जवानों की महाकाल मंदिर में तैनाती की जाएगी। इसको लेकर फैसला भोपाल में हुई मीटिंग में लिया गया था। अब इस फैसले पर मुहर लग गई है। 19 अगस्त को सीएम मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में 500 सैनिकों की तैनाती को लेकर घोषणा की थी।
आपको बता दें कि इन 500 होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए महाकाल नगरी उज्जैन के युवाओं को मौका दिया जाएगा, खास बात ये है कि इन 500 होमगार्ड के वेतन का भार प्रदेश पर नहीं पड़ेगा, इसका पूरा खर्चा महाकाल मंदिर समिति की ओर से उठाया जाएगा।
धार्मिक न्यास विभाग के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन महाकाल मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी होमगार्ड को सौंपने का ऐलान किया था। राजधानी भोपाल में आयोजित हुई बैठक में इसको लेकर फैसला किया जा चुका है। होमगार्ड की तैनाती को लेकर सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति मिल चुकी है अब मामले में वित्त विभाग की औपचारिक अनुमति बाकी है, इसकी मंजूरी मिलते ही महाकाल मंदिर में होमगार्ड के सैनिकों की तैनाती की जाएगी।
जवानों की भर्ती को लेकर दिए गए प्रस्ताव में उज्जैन जिले के युवाओं को अवसर देने की बात कही गई है। बता दें कि अभी औपचारिक रूप से आदेश फिलहाल बाकी है। इन जवानों की सैलरी का खर्चा महाकाल मंदिर समिति उठाएगी।
हाल में महाकाल मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी मुंबई की प्राइवेट कंपनी के हाथों में है। कई बार एजेंसी के गार्डों द्वारा दर्शन करने आए भक्तों से अभद्र व्यवहार करने और दर्शन कराने के बदले पैसे मांगने के भी के आरोप लगे हैं।
आपको बता दें कि इन 500 होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए महाकाल नगरी उज्जैन के युवाओं को मौका दिया जाएगा, खास बात ये है कि इन 500 होमगार्ड के वेतन का भार प्रदेश पर नहीं पड़ेगा, इसका पूरा खर्चा महाकाल मंदिर समिति की ओर से उठाया जाएगा।
वित्त विभाग की मंजूरी बाकी
उज्जैन के युवाओं को मिलेगा अवसर
महाकालेश्वर मंदिर में ये 500 सैनिक कंपनी कमांड, डिप्टी कमांडेंट और जिला सेनानी के कमांड के पद पर तैनात रहेंगे। महाकाल मंदिर और महाकाल कॉरिडोर की सुरक्षा में होमगार्ड की 3 कंपनियां लगाई जाएंगी। इन कंपनियों के द्वारा 492 जवानों की तैनाती की जाएगी। जवानों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में लगाई जाएगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा, और इसमें चयन प्रक्रिया कैसे होगी इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
प्राइवेट कंपनी के हाथों में मंदिर की सुरक्षा
thesootr links
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA