"गरबा कार्यक्रम में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित, बिना आपा या खाला के न आएं पंडालों में"

Madhav Singh | Oct 07, 2024, 15:12 IST
Share
g
g

गरबा कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर महिलाओं ने निकाली पोस्टर रैली। गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं। आयोजन समिति भी मंच से बार-बार कर रही अनाउंस। बिना आपा या खाला के न आएं गैर हिंदू।

उज्जैन में होने वाले गरबा कार्यक्रम में वहां की युवतियों ने गरबा प्रांगण में प्रवेश को लेकर रैली निकाली। जिसमें वह अपने हाथो में पोस्टर लेकर चल रही थीं। पोस्टरों पर लिखा था कि पंडाल में गैर हिंदू प्रवेश न करें। यदि कोई आना चाहता है तो वह अपनी आपा या खाला के साथ आएं। आयोजन समिति भी प्रवेश को लेकर एक्टिव बनी हुई है। बिना आईडी चैक कराए प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

गरबा प्रांगण में आना है तो आपा या खाला के साथ आएं

उज्जैन में गरबा प्रांगण में गरबा करने आई युवतियों ने पंडाल में एंट्री के लिए नया तरीका अपनाया है। नानाखेड़ा क्षेत्र में स्थित सेवा ही संस्कृति है संगठन के गरबा पंडाल में युवतियां अपने हाथों में पोस्टर लेकर निकली। जिसमें लिखा है कि गैर हिन्दुओं का गरबा पंडाल में प्रवेश वर्जित। अगर कोई गैर हिंदू पंडाल में आना चाहता है तो वह अपनी आपा या खाला के साथ ही आएं।

आईडी चैक करने पर ही दिया जा रहा प्रवेश

हर वर्ष की तरह इस साल भी नानाखेड़ा क्षेत्र स्टेडियम में भगवा डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। इस साल भी इस गरबा पंडाल में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। गरबा आयोजन समिति के सदस्य आईडी चेक करके ही पंडाल में युवकों को प्रवेश दे रहे हैं। गैर हिन्दुओं का गरबा पंडाल में प्रवेश वर्जित है का पोस्टर लेकर युवतियां पहुंची थी।

गैर हिंदूओं का प्रवेश वर्जित

गरबा शुरू होने से पहले वहां की युवतियां अपने हाथों में पोस्टर लेकर निकल रही हैं। मंच से भी कहा जा रहा है कि कोई भी गैर हिन्दू गरबे में प्रवेश न करें। इधर आयोजक भी बार बार अनाउंस कर रहे है कि अगर कोई गैर हिंदू आना ही चाहता है तो अपनी आपा या खाला के साथ आएं। अकेले आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन
  • Ujjain Police
  • non hindu entry garba pandal
  • उज्जैन का गरबा
  • गरबा कार्यक्रम
  • गैर हिंदू प्रवेश वर्जित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा